1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहाड़ों में कुछ इस तरह क्रिकेट खेलते हैं लोग, Video अभी हो रहा है खूब वायरल

पहाड़ों में कुछ इस तरह क्रिकेट खेलते हैं लोग, Video अभी हो रहा है खूब वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं और ये क्रिकेट पहाड़ों में हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वो किस तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@IMMORTALDHARMA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसके चाहने वाले आपको हर जगह मिल जाएंगे। वहीं अपने देश की बात करें तो यहां तो क्रिकेट को लोग त्योहार की तरह मानते हैं। अभी भी IPL चल रहा है और लोग हर रोज शाम को अलग-अलग टीमों के मैच देखने बैठ जाते हैं। वहीं वर्ल्ड कप की बात करें तो वो देखने के लिए तो लोग बाकी काम भी टाल देते हैं। आप भी क्रिकेट खेलते और देखते ही होंगे लेकिन कभी सोचा है कि पहाड़ों में लोग क्रिकेट कैसे खेलते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आया।

पहाड़ों में क्रिकेट खेलते दिखे लोग

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर क्रिकेट की पिच बनाई गई है और वहीं पर लोग क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन वहां पर सिर्फ पिच बनाने जितनी ही जगह है। अब ऐसे में वहां पहाड़ों के नीचे जहां-जहां जगह है, वहां पर लोग फिल्डिंग करने के लिए लगे हुए हैं। उनके पिच को और पहाड़ों को देखकर दिमाग में एक ही सवाल आता है कि ये लोग यहां पर क्रिकेट कैसे खेल पा रहे हैं मगर वीडियो देखकर समझ में आता है कि वहां पर क्रिकेट खेलना उनके लिए बड़ा आसान काम है। एक बार आप भी वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @immortaldharma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कमाल की क्रिकेट फिल्डिंग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कमाल का ग्राउंड है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बॉल कैसे खोजेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे ये क्रिकेट पसंद है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

700 किलो के इस भैंसे में ऐसा क्या है जो इतना छाया हुआ है, Video हो रहा है खूब वायरल

लोको-पायलट की वजह से 1 मिनट भी देर नहीं होती ट्रेन, फिर क्यों होती है देरी? शख्स ने Video में बताया