A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AI का ऐसा इस्तेमाल तो मैंने पहली बार देखा है, Video देख आप भी रिएक्ट जरूर करेंगे

AI का ऐसा इस्तेमाल तो मैंने पहली बार देखा है, Video देख आप भी रिएक्ट जरूर करेंगे

अभी सोशल मीडिया पर 8 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे कि लोग AI का अलग ही यूज कर रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल AI वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RETARDEDHURT वायरल AI वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब AI का दौर चल रहा है। हर फोन में आपको AI वाला फंक्शन देखने को मिल जाएगा। हर किसी को AI के बारे में पता है और सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में AI से बने कुछ कमाल के फोटो का ट्रेंड भी छा जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने वो सभी ट्रेंड देखे भी होंगे मगर कभी-कभी AI से बनें कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर दिखते हैं जो हैरान कर देते हैं और लोग सोचने लगते हैं कि ये सब क्या बन रहा है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सिर्फ 8 सेकंड का है मगर अतरंगी है। वीडियो में दिखता है कि एक आदमी खेत में खड़ा है। किसी खेत की फेंसिंग के पास में वो खड़ा है। तभी नजर आता है कि पीछे से एक मेट्रो रेल आती है और उसके पास आकर रुक जाती है। इसके बाद उसका आगे वाला इमरजेंसी गेट खुलता है और कई सारी लड़कियां उसमें से गुलदस्ता लिए हुए उतरती हैं और उस आदमी के पास आकर रुक जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ से भी दो लड़कियां आ जाती हैं। उस आदमी के चेहरे पर अलग ही खुशी दिखती है। मतलब लोग AI का अलग ही यूज कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RetardedHurt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- सरोजिनी से कपड़े लेने के फायदे। दूसरे यूजर ने लिखा- मारवाड़ी भाऊ तो हैंडसम निकले। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई के जलवे हैं, जैसे ही किसी गली से गुजरता है, लड़कियां बालकनी से कूद पड़ती हैं। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

तौलिए और सीमेंट की मदद से लोग बना रहे हैं गमला, आखिर क्या है इसकी वजह

CAPTCHA में बस, कार और ज़ेब्रा क्रॉसिंग जैसी फोटो ही क्यों आती हैं? आखिर क्या है इसके पीछे का कारण