1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे ही खुद की इज्जत करना कहते हैं, छोटी सी बच्ची का Video हो रहा है वायरल

इसे ही खुद की इज्जत करना कहते हैं, छोटी सी बच्ची का Video हो रहा है वायरल

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप सभी को पसंद आएगा और आप कमेंट भी करेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAI_ANGELIC वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यह एक बार आने के बाद लोग इसे छोड़कर जा नहीं पाते हैं और ऐसे इसलिए है क्योंकि यहां हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं जो गजब के होते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर अजब-गजब के वीडियो खूब वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोगों को मजा भी खूब आता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पसंद आएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हो गया।

वीडियो में बच्ची क्या करती दिखी?

आपने यह सुना ही होगा कि अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए और इसके लिए कई तरीके भी बताए गए होंगे मगर क्या आप यह जानते हैं कि कोई खुद की इज्जत कैसे कर सकता है। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, ये छोटी सी बच्ची आपको बता देगी। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बच्ची अपने ही पैर छूती दिख रही है। वो अपने ही पैर छूकर माथे से हाथ को लगाती दिखती है। अब बच्ची क्यों कर रही है, यह तो वही जानें मगर बच्ची इस प्यारी हरकत के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Chai_Angelic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'अहं ब्रह्मास्मि।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस अनोखी रेसीपी को मेरा दंडवत प्रणाम है, Video ने 24 मिलियन लोगों का खींचा ध्यान, जानें ऐसा क्या है

इंटरनेट पर दिखा बहुत ही प्यारा सा Video, देखकर आप भी लाइक करेंगे, कई लोगों ने रिएक्ट किया