1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे ही कहते हैं जिम्मेदारी का बोझ, वायरल हो रहा Video आपको भी कर देगा भावुक

इसे ही कहते हैं जिम्मेदारी का बोझ, वायरल हो रहा Video आपको भी कर देगा भावुक

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो स्मार्ट फोन तो रखता है मगर सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हो वरना बच्चे और बुजुर्ग लोग भी आजकल सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और आप यह भी जानते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उनमें से क्या-क्या वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक के ही सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं मगर कभी-कभी इन वीडियो के अलावा ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जो लोगों को भावुक कर देते हैं और कुछ लोगों की मजबूरियां भी दिखाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक टेम्पो में एक कंपनी के कुछ रेफ्रिजरेटर आए हुए हैं और एक शख्स उन्हें उतार रहा है। जो आदमी उन सभी को टेम्पो से उतार रहा है, वो पूरी तरह से थक चुका है। वो अपनी टी-शर्ट से अपना पसीना पोछता और थकान के साथ ही उन्हें उतारता हुआ नजर आता है। उस आमदी का चेहरा बता रहा है कि वो पूरी तरह से थक चुका है मगर अपने परिवार के लिए वो तब भी मेहनत कर रहा है। इसी का किसी ने वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

अभी आपने जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक आदमी थक जाता है, रोता मगर चलता रहता है क्योंकि उसके पूरे परिवार का बोझ उसके कंधे पर रहता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इस आदमी की मेहनत और लगन को बताने के लिए कोई शब्द नहीं है और हर आदमी इस दर्द को जानता है। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां जेंडर इक्वालिटी खत्म हो जाती हैं। वहीं कुछ लोगों ने वीडियो बनाने वाले को ट्रोल किया क्योंकि उसने मदद नहीं की बल्कि वीडियो बनाया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भारतीय नोटों का ऐसा कलेक्शन नहीं देखा होगा, वायरल Video देख लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

पुलिस देखते ही नन्ही बच्ची ने किया ऐसा कि Video हो गया वायरल, आप भी देखिए