लोग अपने मनोरजंन के लिए सोशल मीडिया पर जाते हैं और वहां फनी वीडियो देखते हैं ताकि उनका दिमाग बंट जाए और सारा टेंशन खत्म हो जाए। आप भी ऐसा करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि उन्हीं फनी वीडियो के बीच में कुछ कमाल के वीडियो दिख जाते हैं जो लोगों का ध्यान खींच ही लेते हैं। आपकी फीड पर ऐसे कई सारे ध्यान खींचने लायक वीडियो आए होंगे और आपने रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।
वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?
आप भी बचपन में कई बार डॉक्टर के पास गए होंगे। अगर तबीयत ज्यादा खराब रही होगी तो डॉक्टर ने इंजेक्शन भी लगाया होगा। अब इंजेक्शन देखकर आपको डर भी लगा होगा। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो बड़े हो चुके हैं मगर आज भी इंजेक्शन से डरते हैं। वहीं वीडियो में दिख रही यह बच्ची इंजेक्शन से बिल्कुल भी नहीं डर रही है। उसके चेहरे को देखकर ऐसा लगता है जैसे बच्ची को दर्द होता ही नहीं,उसे इंजेक्शन से डर भी नहीं लगता है और बच्ची के इसी एक्सप्रेशन के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nandantwts नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'जब ये पैदा हुई होगी तो इसने डॉक्टर को बधाई दी होगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसने पलक तक नहीं झपकाई, कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहादुर लड़की है। वहीं एक यूजर ने लिखा- अगर यह फुटेज असली है तो यह एक बड़ा मेडिकल वायलेशन है। दोनों हाथों के लिए एक ही सुई का इस्तेमाल करना या एक ही व्यक्ति को एक ही सुई दो बार चुभोना मेडिकल सेफ्टी गाइडलाइंस के खिलाफ है और इसकी इजाजत नहीं है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अब तो जंगल सफारी से तौबा ही कर लेंगे ये लोग, जो हुआ वो आप भी देखिए
इस डिलीवरी बॉय ने कही ऐसी बात कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है खूब वायरल