1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिक्किम की इस नन्ही बच्ची ने दुनिया को दिया जरूरी संदेश, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोस्ट किया प्यारा Video

सिक्किम की इस नन्ही बच्ची ने दुनिया को दिया जरूरी संदेश, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोस्ट किया प्यारा Video

एक छोटी सी प्यारी बच्ची का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोस्ट किया है। उसकी बातें आपका दिल जीत लेंगी। आइए आपको बताते हैं कि बच्ची ने क्या कुछ बताया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JM_SCINDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन इंटरनेट पर खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जो दिल जीत लेते हैं और अभी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो नजर आया जो आपको याद रहने वाला है। हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें सिक्किम की रहने वाली एक प्यारी सी बच्ची ने सभी लोगों को एक जरूरी संदेश दिया है और बहुत ही प्यारे तरीके से दिया है जो आपका दिल जीत लेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वीडियो में बच्ची ने क्या बोला?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक छोटी सी बच्ची सुंदर वादियों के बीच में खड़ी है। हर तरफ पेड़ नजर आ रहे हैं और उन वादियों के बीच खड़े होकर बच्ची बताती है कि उसका नाम Grace Wangchuk Bhutia है। इसके बाद वो अपने स्कूल के बारे में बताती है और फिर कहती है, 'मेरे लिए और आपके लिए पृथ्वी हरी-भरी है, आसमान नीला है और ये नेचर सुंदर है।' वीडियो में बच्ची पृथ्वी को फ्रेश और ग्रीन बनाए रखने के लिए लोगों को कहती है। वो आगे पक्षियों, समुद्र को प्यार करने और धरती को बचाने के लिए भी कहती है। वो यह सब एक कविता सुनाकर कहती है जो आपको भी प्यारा लगेगा। आप खुद वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है, 'इस 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर भविष्य का हमारे लिए एक संदेश है। सिक्किम की युवा ग्रेस वांगचुक भूटिया हमें याद दिलाती हैं कि प्रकृति की रक्षा के मामले में हर कदम मायने रखता है। कुछ आसान शब्दों में, उनकी दिल से की गई अपील आने वाली पीढ़ियों के लिए एक साफ-सुथरा, हरा-भरा और टिकाऊ भविष्य बनाने का एक जबरदस्त आह्वान है।'

ये भी पढ़ें-

अरे गजब! पुलिस ने 1 लाख जिंदा कॉकरोच के साथ पकड़ा बदमाश, जानें क्या कर रहा था कीड़ों के साथ

ये भरोसा है या फिर बेवकूफी? वायरल Video को देख आप खुद तय कीजिए

आलस का फाइनल बॉस निकला ये आदमी, Video हो रहा है काफी वायरल