1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी ने तो किन्नर से ही पैसा मांग लिया, आप भी देखिए वायरल Video

इस आदमी ने तो किन्नर से ही पैसा मांग लिया, आप भी देखिए वायरल Video

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको भी हैरान कर देगा। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/OOSHARMAJII वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक गजब लोग हैं और उनके अंदर इतना कॉन्फिडेंस होता है कि देखने वाला भी हैरान हो जाता है। आप भी ऐसे किसी न किसी इंसान को तो जानते ही होंगे और नहीं जानते हैं तब भी सोशल मीडिया पर ऐसे किसी न किसी आदमी का वीडियो जरूर देखा होगा क्योंकि वहां तो ऐसे कंटेंट खूब देखने को मिलते हैं। हर दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं और उन्हीं के बीच में कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं कि लोग लंबे समय तक उसे भूल नहीं पाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको लंबे समय तक याद रहेगा। आइए उसके बारे में जानते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कभी न कभी ट्रेन में सफर तो किया ही होगा। आपने देखा होगा कि ट्रेन के अंदर किसी न किसी स्टेशन से कुछ किन्नर चढ़ जाते हैं और लोगों से पैसे मांगते हैं। कुछ लोग पैसे देते हैं तो कुछ लोग बहाना बना देते हैं मगर वायरल वीडियो में इन सबसे अलग नजारा देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बंदे की सीट के पास जब किन्नर आती है तो वो उसी से पैसे मांग लेता है। अपनी गर्लफ्रेंड से चॉकलेट देने के लिए उसी से 20 रुपए मांग लेता है और वो उसको पैसे दे भी देती है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर oosharmajii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहला आदमी देखा है जिसने किन्नर से पैसे लिए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- उनो रिवर्स फाइनल बॉस। तीसरे यूजर ने लिखा- मांग तू रहा है, शर्म मुझे आ रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- हे भगवान, हो गया भाई जुगाड़ हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई लोकल में बंदे ने की ऐसी हरकतें कि आपका भी बन जाएगा मुंह, देखें वायरल Video

चोरी करने गया था मगर एग्जॉस्ट फैन के छेद में ही फंस गया चोर, Video हो रहा है खूब वायरल