इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कमी नहीं हैं और हम अपने देश की बात करें तो यहां तो ऐसे लोग हर गली-मोहल्ले में मिल जाएंगे। आपने भी कभी न कभी कोई न कोई जुगाड़ तो किया ही होगा, भले ही वो जुगाड़ छोटा हो मगर जरूरत पड़ने पर किया ही होगा। और हर कोई कभी न कभी जुगाड़ करता ही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कुछ बड़े ही लेवल पर जुगाड़ करते हैं और उनके जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी जुगाड़ का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिमाग खराब कर देगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
ऐसा क्या जुगाड़ नजर आ गया?
आमतौर पर किसी की गाड़ी में कुछ टूटता है या फिर कहीं एक्सीडेंट होने के बाद उसमें कुछ डैमेज आता है तो वो शोरूम में अपनी गाड़ी लेकर जाता है और ठीक करवाता है मगर एक शख्स ने यह करने की जगह जुगाड़ फिट कर दिया है। वीडियो में दिखता है कि एक कार में दाहिने तरफ पीछे वाले गेट के पास थोड़ा सा डैमेज हो गया तो एक आदमी वहां पर ईंट लगाकर सीमेंट से उसे फिक्स कर देता है। इसी का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको भी देखना चाहिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में मजाकिया तरीके से लिखा है, 'शोरूम वाले ज्यादा मांग रहे थे, राज मिस्त्री ने 200 में पलस्तर कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो बहुत सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- ये सही है, कम पैसे में तगड़ा जुगाड़। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल लोग क्या क्या कर रहे हैं, वायरल होने के लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब, क्या बात है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस बारात को तो देखकर ही पसीना आ जाएगा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट्स
पंखा-कूलर नहीं अब चोर सीधे AC चुरा रहे हैं, चोरी का Video हो रहा है वायरल