1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी की किस्मत अच्छी है वरना सीधे ऊपर का टिकट कटता, वायरल Video देखकर समझेंगे कैसे

इस आदमी की किस्मत अच्छी है वरना सीधे ऊपर का टिकट कटता, वायरल Video देखकर समझेंगे कैसे

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि इस आदमी की किस्मत बड़ी अच्छी निकली वरना इसके साथ कुछ भी हो सकता था। आइए आपको बताते हैं कि उसके साथ ऐसा क्या हुआ।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@HASNAZARURIHAI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर वैसे तो सबसे ज्यादा हंसी-मजाक और जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ ऐसे ही वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं या फिर होश उड़ जाते हैं। इसमें स्टंट और हादसों के वीडियो खूब रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही एक हादसे का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिखता है कि कैसे एक शख्स की बेवकूफी के कारण वो हादसा हुआ। उस खबर का लिंक हमने नीचे लगाया हुआ है, वहां क्लिक करके आप उसे पढ़ सकते हैं। अब हम अपने नए वायरल वीडियो पर आते हैं और आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स एक घर के छत पर खड़ा है। वहीं पास में एक दूसरा घर भी है जहां एक शख्स छज्जे पर है। अब छज्जे पर खड़ा आदमी, दूसरे आदमी का हाथ पकड़कर उस दूसरे घर की छत पर जाना चाहता है। इसके लिए वो कोशिश भी करता है मगर यह फिल्म तो है नहीं। इसी कारण दोनों का हाथ छूट जाता है क्योंकि एक हाथ से दूसरे आदमी का वजन उठाना इतना आसान नहीं है और दूसरा आदमी जो छज्जे पर था, वो नीचे गिर जाता है। मगर उसकी किस्मत अच्छी थी कि उसे बस चोट लगी और उसकी जान नहीं गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भाई की किस्मत अच्छी थी, नीचे का ही टिकट कटा, ऊपर का नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ओ भाई साहब, ये तो बाल बाल बचे हैं नहीं तो ऊपर जाने का इंतजाम हो गया था। दूसरे यूजर ने लिखा- किस्मत नहीं भगवान। तीसरे यूजर ने लिखा- बच गया भाई। एक और यूजर ने लिखा- आज यमराज छुट्टी पर थे।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने दिखाई अपनी कला जिसके कारण Video हुआ वायरल, आप भी एक बार देखिए

ऐसा मेहनती आदमी तो मैंने आज तक नहीं देखा था, वायरल Video पर जरा आप भी नजर डालिए

एक बेवकूफी ने ले ली 4 लोगों की जान, भीषण हादसे का Video हो रहा है खूब वायरल