A
Hindi News वायरल न्‍यूज इस भाई ने तो अचानक से जज्बात ही बदल दिए, Video देखने के बाद ऐसा ही लगेगा आपको भी

इस भाई ने तो अचानक से जज्बात ही बदल दिए, Video देखने के बाद ऐसा ही लगेगा आपको भी

कुछ लोग ऐसे वीडियो बनाते हैं जिनकी शुरुआत तो अलग होती है और लोग जब वीडियो के फ्लो में आ जाते हैं तो अचानक एक ट्विस्ट आता है और लोग भी माथा पकड़ लेते हैं कि यह क्या है। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@KANATUNGA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय बहुत कम लोग ही ऐसे मिलेंगे जो ऐसा कहेंगे कि वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, उन्हें सोशल मीडिया के बारे में नहीं पता या फिर पसंद नहीं है वरना हर कोई आज के समय में सोशल मीडिया का यूज कर रहा है। यहां तक कि बच्चे तक आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। कुछ वीडियो हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो कुछ वीडियो हैरान कर देते हैं और कुछ वीडियो दोनों का मिक्स होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसें नजर आता है कि एक किसी जगह पर शायद पेड़ को काटा गया है। कुछ लोग वहां खड़े होकर पेड़ को गिरते हुए देख रहे हैं और कुछ ही सेकेंड में पेड़ नीचे गिर जाता है। अब इतना देखकर लगता है कि वीडियो में पेड़ के कटने पर कुछ बताया जाएगा या फिर वीडियो यह दिखा रहा है कि लोग कुछ भी देखने लगते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। अचानक से वो बंदा जो वीडियो बना रहा था, वो एक नया जूता कैमरे के सामने लाता है और उसकी कीमत बताता है। वो जूता बेचता है और उसने लोगों का ध्यान खींचने के लिए ऐसा वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Kanatunga नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बढ़िया हुक मिल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- पीक मार्केटिंग। तीसरे यूजर ने लिखा- MBA वाले कहां हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- पेड़ का गिरना उसके लिए शुरु करने का रास्ता था।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

छुट्टी के लिए मना करना बॉस को पड़ गया महंगा, शख्स ने रिप्लाई में कह दी ये बात, वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

ये तो सरेआम नाइंसाफी है, बच्चों को उनके ट्रेनर ने दिया धोखा, आप भी देखें फनी Video