1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो सरेआम नाइंसाफी है, बच्चों को उनके ट्रेनर ने दिया धोखा, आप भी देखें फनी Video

ये तो सरेआम नाइंसाफी है, बच्चों को उनके ट्रेनर ने दिया धोखा, आप भी देखें फनी Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 10, 2026 03:07 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 03:07 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी वायरल हो रहा है और उस वीडियो को जब आप देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। यह कहते हुए भी आप हंसेंगे कि यह तो गलत बात है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/TROLLING.11

पहले ऐसा होता था कि बोर होने पर इंसान टीवी देख लेता था या फिर कहीं बाहर टहलने को निकल जाता था या फिर किसी के पास जाकर बैठ जाता है और बातें करने लगता था मगर अब अधिकतर लोग बोर होने पर जेब से फोन निकालते हैं और सोशल मीडिया की गलियों में टहलने को निकल जाते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे और जितनी बार सोशल मीडिया पर जाते होंगे, उतनी बार आपको कुछ न कुछ अलग और अनोखा देखने को मिलता ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो कराटे क्लास की है। ट्रेनर के हाथ में दो पोस्टर हैं। एक में चाय और समोसे की तस्वीर है तो वहीं दूसरे में एक्सरसाइज की तस्वीर है। अब वो दोनों तस्वीरें लेकर एक बच्चे से उनमें से एक चुनने को बोलता है लेकिन उस बच्चे को नहीं पता कि किस पोस्टर में क्या है। बहुत सोचने के बाद वो एक पोस्टर चुनता है जिसमें चाय-समोसे की फोटो थी। वो देखकर खुश हो जाता है और दूसरे साथियों को दिखाता है तो वो भी खुश हो जाते हैं। इसके बाद आता है ट्विस्ट। दरअसल वो चाय ट्रेनर पीता है और बच्चों से एक्सरसाइज करवाने लगता है। यह तो उन बेचारे बच्चों के साथ धोखा ही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trolling.11 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- इसी वजह से बच्चे विलन बनते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी कल ऐसा ही करूंगा। तीसरे यूजर ने लिखा- हमारे साथ ही ऐसा क्यों होता है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पंडित जी ने मंडप में कह दी ऐसी बात जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद, Video भी हो गया वायरल

दीदी की तो घनघोर बेइज्जती हो गई, वायरल Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।