1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मॉल में गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था युवक, तभी पहुंच गई पत्नी, बाल पकड़कर लगी मारने, पिटाई देख पति भागा; वीडियो वायरल

मॉल में गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था युवक, तभी पहुंच गई पत्नी, बाल पकड़कर लगी मारने, पिटाई देख पति भागा; वीडियो वायरल

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Feb 10, 2026 09:42 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 10:02 am IST

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में दो महिलाएं बाल पकड़कर एक-दूसरे को मारने लगीं। मॉल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि महिला ने दूसरी महिला को दांत भी काट लिया।

मॉल में दो महिलाओं के बीच मारपीट- India TV Hindi
मॉल में दो महिलाओं के बीच मारपीट Image Source : REPORTER

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब दो महिलाओं के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था, तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पहले बहस हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिससे मॉल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

मॉल में बाल पकड़कर एक-दूसरे को जमकर पीटा

हंगामे के दौरान युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों महिलाओं के बीच काफी देर तक झड़प चलती रही। वायरल वीडियो में दोनों महिलाओं को एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है। वहीं कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते और तमाशबीन बने नजर आए। बाद में लोगों के प्रयास से दोनों को अलग किया गया। 

महिला के हाथ को दांतों से काटा

वीडियो में एक महिला के हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दूसरी महिला ने हाथ पर दांत से काट लिया। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स वीडियो बना रहा है, जिसका विरोध एक महिला करती है। जबकि दूसरी महिला शख्स को वीडियो बनाने को कह रही है। 

यहां देखें वीडियो

मुसीबत देख मौके से भाग गया युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में घूमने आया था। तभी उसकी पत्नी अचानक वहां आ गई। इसके बाद तीखी बहस हुई। मुसीबत को भांपकर, पति मौके से भागने में कामयाब हो गया। वायरल वीडियो दोनों महिलाओं को एक-दूसरे की पिटाई करते दिख रही हैं। गुस्से में आकर, एक महिला ने कथित तौर पर दूसरी महिला के हाथ पर काट लिया, जिससे चोट के निशान दिख रहे हैं। 

रिपोर्ट- परमेश्वर दयाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।