1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी कितनी क्यूट हैं! शादी की सालगिरह पर कामवाली बाई ने जीता दिल, Video हो रहा खूब वायरल

दीदी कितनी क्यूट हैं! शादी की सालगिरह पर कामवाली बाई ने जीता दिल, Video हो रहा खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 10, 2026 02:01 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 02:01 pm IST

अभी एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो आपका भी दिल जीत लेगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/NEHAAAA_UNFILTERED

आज के समय में कई बार अपने कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी उनसे उम्मीद नहीं होती है और इंसान का दिल टूट जाता है। वहीं कई बार वो लोग जिन्हें हम जानते तो हैं मगर उनसे कभी कुछ उम्मीद नहीं रखते हैं, वही हमारा दिल जीत लेते हैं। ऐसे कई पल आपके साथ भी हुए होंगे। जिनसे उम्मीद रही होगी, उन्होंने दिल तोड़ दिया होगा तो वहीं जिनसे उम्मीद नहीं रही होगी, उन्होंने आपका दिल जीत लिया होगा। अभी भी कुछ ऐसा ही एक वीडियो में देखने को मिला। आइए आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला अपने हाथ में गुलाब का फूल और एक चॉकलेट लिए खड़ी है। उस महिला को इस गिफ्ट के साथ देखकर वो महिला जिनके घर में वो काम करती हैं, वो हैरान हो जाती है। वो बोलती है, 'दीदी यार आप ये क्यों लेकर आई। दीदी कितनी क्यूट हैं।' इसके बाद वो महिला वीडियो बनाती महिला और उसके पति को अपने पास बुलाती है और उन्हें वो गिफ्ट देती है। दरअसल उन दोनों की शादी की सालगिरह थी जिस कारण वहां काम करने वाली महिला उनके लिए गिफ्ट लेकर आई। काम वाली बाई से गिफ्ट लेने के बाद शख्स उनके पैर भी छूता है और महिला बोलती है कि आप अपना आशीर्वाद बनाए रखना। दोनों उस महिला को थैंक्स भी बोलते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nehaaaa_unfiltered नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 35 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्योंकि दीदी में इंसानियत और प्यार है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी प्यारी हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यार ये कितनी प्यारी होती हैं, मेरी वाली दीदी ने भी मुझे बर्थडे गिफ्ट दिया। वहीं कई लोगों ने दिल वाली इमोजी से रिएक्ट किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पंडित जी ने मंडप में कह दी ऐसी बात जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद, Video भी हो गया वायरल

दीदी की तो घनघोर बेइज्जती हो गई, वायरल Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।