1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छुट्टी के लिए मना करना बॉस को पड़ गया महंगा, शख्स ने रिप्लाई में कह दी ये बात, वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

छुट्टी के लिए मना करना बॉस को पड़ गया महंगा, शख्स ने रिप्लाई में कह दी ये बात, वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 10, 2026 04:11 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 04:11 pm IST

व्हाट्सएप पर बॉस और कर्मचारी के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि बॉस ने जैसे ही छुट्टी के लिए मना किया, कर्मचारी ने ऐसा कदम उठाया जो उसने नहीं सोचा होगा।

Viral screenshot- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट Image Source : REDDIT/QUIRKY_CARPENTER915

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ तो लोग पोस्ट करते ही रहते हैं। अब उन्हीं सब में से कुछ ऐसे पोस्ट निकल जाते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और वो वायरल भी हो जाते हैं। अब इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो, एक्स हो या फिर रेडिट जैसा कोई दूसरा प्लेटफॉर्म हो, हर जगह हर दिन कई सारी चीजें पोस्ट होती हैं और कई सारे पोस्ट वायरल होते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ देर बिताते ही होंगे और वायरल पोस्ट भी देखते होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें स्क्रीनशॉट है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

स्क्रीनशॉट में क्या दिखा?

अभी हम जिस वायरल स्क्रीनशॉट की बात कर रहे हैं उसमें बॉस और कर्मचारी के बीच छुट्टी को लेकर हुई बातचीत नजर आ रही है। शख्स ने अपने बॉस को बताया कि कुछ कारणों की वजह से वो छुट्टी पर होगा और लास्ट में 'Thanks for understanding' लिखा हुआ है। इसके बाद बॉस ने उसकी छुट्टी रिजेक्ट कर दिया। अब यह देखते हुए उस शख्स ने सीधे रिजाइन मारा है। उसे लिखा, 'ठीक है, आप शुक्रवार, 7 फरवरी को मेरा आखिरी वर्किंग डे कंसिडर कीजिए। आपको मैंने ईमानदारी से सब कुछ बताया, वह मेरी गलती थी।' इसके बाद बॉस ने कॉल किया मगर क्या बात हुआ, वह नहीं बताया गया है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

Viral Screenshot
Image Source : REDDIT/QUIRKY_CARPENTER915रेडिट पर शख्स ने पोस्ट किया स्क्रीनशॉट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे रेडिट पर Quirky_Carpenter915 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने से करीब 16 घंटे पहले यह पोस्ट किया गया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसा कॉन्फिडेंस मुझे भी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे ये चैट पढ़कर बहुत अच्छा लगा। तीसरे यूजर ने लिखा- अब तक का सबसे बेस्ट पोस्ट जो मैंने पढ़ा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो सरेआम नाइंसाफी है, बच्चों को उनके ट्रेनर ने दिया धोखा, आप भी देखें फनी Video

गेंद की तरह गोल दिख रही मादा भालू सोशल मीडिया पर फैला रही सनसनी, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।