1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गेंद की तरह गोल दिख रही मादा भालू सोशल मीडिया पर फैला रही सनसनी, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

गेंद की तरह गोल दिख रही मादा भालू सोशल मीडिया पर फैला रही सनसनी, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 10, 2026 02:57 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 02:57 pm IST

गोल मटोल सी नजर आ रही मादा भालू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसकी तुलना किसी बड़ी गेंद से कर रहे हैं।

Bear- India TV Hindi
मादा भालू Image Source : @RT_COM

कुदरत के करिश्मे अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मादा ब्लैक बियर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भालू की आकृति इतनी विशाल और गोल मटोल सी नजर आ रही है कि लोक इसे "Insane Shape" करार दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह मादा भालू चार शावकों के साथ गर्भवती है और अब सर्दियों की लंबी नींद (Hibernation) पर जाने की तैयारी में है।

सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में भालू अपने भारी-भरकम और फूले हुए पेट के साथ धीरे-धीरे चलती नजर आ रही है। इसे देखने वाले यूजर्स इसकी तुलना किसी बड़ी गेंद से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर होने के साथ ही इसे हजारों लाइक्स, रीपोस्ट और कमेंट्स मिले।

कई यूजर्स ने इसे रीशेयर करते हुए इसे 'प्रकृति का कमाल' बताया है, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में इसे 'हाइब्रिनेशन' (Hybrination) का नाम दिया है। दरअसल, भालुओं की प्रजनन प्रक्रिया काफी अनोखी होती है। गर्भाधान गर्मियों में होता है लेकिन भ्रूण का विकास तब तक रुक जाता है जब तक मादा पर्याप्त वसा जमा नहीं कर लेती। सर्दियों में हाइब्रिनेशन'के दौरान जब मादा भालू गहरी नींद में होती है तब छोटे-छोटे शावकों का जन्म होता है। जन्म के समय इन शावकों का वजन मात्र 200 से 500 ग्राम होता है। मादा भालू नींद में ही उन्हें दूध पिलाती है और वसंत आने तक वे शावक 10-20 पाउंड के होकर बाहर निकलते हैं। मादा भालू नींद में ही इ्न्हें दूध पिलाती है और उनकी देखभाल करती है।

चार शावक होना ब्लैक बियर के लिए असामान्य लेकिन संभव है। आम तौर पर एक से तीन शावक होते हैं, लेकिन अच्छे भोजन (सैल्मन मछली, जामुन, नट्स ) वाली जगहों पर मादाएं ज्यादा वसा जमा कर चार शावकों को जन्म दे सकती हैं। यह वीडियो उत्तरी अमेरिका का प्रतीत हो रहा है जहां भालू सर्दियों से पहले भोजन करके मोटी हो जाती हैं। यूजर्स इस वीडियो को 'Wholesome' और प्यारा बता रहे हैं, वहीं पर्यावरणविद् जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित हैं। बदलता तापमान भालुओं के हाइबर्नेशन पैटर्न को प्रभावित कर रहा है, जिससे उनके और उनके शावकों के जीवन पर संकट मंडरा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।