1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खतरों का खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहा था ये आदमी, हुआ ऐसा कि दोबारा नहीं करेगा गलती

खतरों का खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहा था ये आदमी, हुआ ऐसा कि दोबारा नहीं करेगा गलती

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे सूरत का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा जो वो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई बार लोग हवाबाजी करने चक्कर में या फिर लोगों की नजरों में हीरो बनने के चक्कर में कुछ ऐसा काम करने लगते हैं जो उन्हें नहीं आता है और जान को भी खतरे में डाल सकता है लेकिन वो कुछ सोचते ही नहीं है। सिर्फ लोगों के बीच चर्चा का कारण बनने के लिए वो लोग ऐसा करते हैं। कुछ लोग तो उस काम को कर लेते हैं तो वहीं कई सारे लोगों को हवाबाजी का नतीजा भुगतना पड़ता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और क्या जानकारी दी गई है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बस्ती में घर के बाहर खड़ा है और उसने कुछ पकड़ा हुआ है। पहले तो समझ में नहीं आता है मगर कुछ ही देर में सब साफ हो जाता है। उसने एक सांप की पूंछ पकड़ी थी और उसे पकड़कर वो घर से निकालने की कोशिश कर रहा था। सांप को वो कुछ देर तक तो कंट्रोल कर लेता है मगर जब वो उसे लेकर भागने लगता है तो वो सांप उसके पैर में काट लेता है। इसके बाद वो उसे छोड़कर भाग जाता है। वीडियो के साथ बताया गया है कि, 'सूरत में सचिन नाम का एक अनुभवहीन व्यक्ति को सांप पकड़ने की कोशिश करते समय सांप ने काट लिया। गनीमत रही कि सांप जहरीला नहीं था। वीडियो वायरल हो रहा है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कभी कभी बेकार की मस्ती खतरनाक साबित हो सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- खतरों का खिलाड़ी बन रहा था। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- किस्मत अच्छी है नहीं तो वहीं बिछा देता थोड़ी देर में।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

छात्र को मिले 55% नंबर तो कटा केक, Video हुआ वायरल जिसे देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

इस आदमी को डर नहीं लगता क्या? कारनामे का Video देख आप भी हंसेंगे