1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये पक्का किसी 'क्लब प्रेमी' ने करवाया होगा, आपने भी पहले ऐसा कुछ नहीं ही देखा होगा

ये पक्का किसी 'क्लब प्रेमी' ने करवाया होगा, आपने भी पहले ऐसा कुछ नहीं ही देखा होगा

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो पहले शायद ही आप में से किसी ने देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपने रिएक्शन से कमेंट सेक्शन को भर दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी चीजें होती हैं या फिर नजर आती हैं, वो एक न एक दिन सोशल मीडिया की जनता को भी देखने को मिल ही जाता है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो लोग पोस्ट करते हैं और उसमें से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप जानते होंगे कि जितना अनोखा वीडियो होता है, उसके वायरल होने की संभावना भी उतनी ही बढ़ जाती है। आपने भी अपनी टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे मगर अभी जो वायरल हो रहा है, ऐसा कुछ शायद ही देखा होगा। ये वाला वीडियो बहुत ही अतरंगी है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

कई सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें क्लब जाना और वहां डीजे के गानों पर थिरकना बहुत ही पसंद होता है। इसके बाद वो लोग आते हैं जो अपने कमरे में भी क्लब जैसा माहौल बनाकर रखते हैं और जब मन करता है, वो गाना बजाकर डांस करने लगते हैं। लेकिन इनसे भी बड़ा क्लब प्रेमी ये बंदा है जिसने टॉयलेट में यह कारनामा किया है। वीडियो में नजर आता है कि शख्स ने टॉयलेट में ही रंगीन लाइटें लगा दी हैं और चालू करने के बाद वो क्लब की तरह ही जल रही हैं और साथ में गाना भी डीजे जैसे ही बज रहा है। यहां जाने के बाद इंसान भूल जाएगा कि वो किस काम के लिए आया था और थिरकने लगेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर alamin15757 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 87 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये टॉयलेट नहीं डिस्को टॉयलेट है। दूसरे यूजर ने लिखा- टॉयलेट हो तो ऐसी। तीसरे यूजर ने लिखा- सजावट में कितना खर्चा आया। चौथे यूजर ने लिखा- कितने में लगेगा, मुझे भी लगवाना है ये। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब मजा आएगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे गजब! ऐसी टोपी पहली बार नजर आई है, गर्मी से दे सकती है राहत, देखें Video

देख रहे हो बिनोद कैसे भौकाल बनता है, हाईवे पर असलहा लहराते हुए महिला ने बनवाया Video, हो गया वायरल