हर इंसान अपने जीवन को जीने के लिए कुछ न कुछ काम करता ही है। कुछ लोगों के काम में बहुत पैसा होता है तो कई लोगों के काम में बस इतना ही पैसा होता है कि उनकी जिंदगी ठीक-ठाक मगर फिर भी उन्हें अपने काम से बहुत प्यार होता है। अब जिस इंसान को अपने काम से प्यार होता है, वो अपने उस काम में ऐसी महारत हासिल करता है कि कोई दूसरा उसके जैसे काम नहीं कर पाता है। आपने ऐसे कुछ लोगों से कभी न कभी मुलाकात की ही होगी। अभी सोशल मीडिया पर एक अखबार वाले का वीडियो वायरल हो रहा है जो देखना तो बनता ही है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जो लोग साइकिल पर जाते हुए लोगों के घर पर अखबार पहुंचाते हैं, उन्हें कभी न कभी आपने भी देखा ही होगा। वो लोग चलती साइकिल पर अखबार को रोल कर लेते हैं, उसमें रबर बैंड लगा लेते हैं और फिर घर की बालकनी या फिर दरवाजे के भीतर फेंक भी देते हैं मगर जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, उसके आगे सभी फेल हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वो बंदा चलती साइकिल से पेपर को फोल्ड किए बिना सीधे उसके लोकेशन पर पहुंचा रहा है। वीडियो में एक जगह तो दिखता है कि घर का दरवाजा बंद है और ऊपर से भी जगह नहीं मगर फिर भी वो बंदा दरवाजे के नीचे जो जरा सी जगह होती है, वहां से पेपर अंदर पहुंचा देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, '17 साल के अनुभव के साथ इंडिया में पेपर बॉय।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने उसकी तारीफ की है। कई यूजर्स ने उसी प्वाइंट को नोट किया जब उसने बंद घर के अंदर पेपर फेंका।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आंटी जी किसी जासूस से कम नहीं हैं, उनकी जासूसी का Video देखना तो बनता है
दीदी का टैलेंट देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video देखने के बाद लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन