सोशल मीडिया अपने यूजर्स के सामने हर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो पेश कर ही देता है जिसे देखने के बाद उसकी आंखें कुछ देर के लिए खुली की खुली रह जाती है। उस वीडियो को देखने के बाद उसका सिर्फ एक ही सवाल होता है कि इसने ये किया तो कैसे किया। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। कई बार आपके सामने ऐसा कोई न कोई वीडियो आया ही होगा जिसने आपको भी हैरान किया होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला भी हैरान करेगा आपको। आइए फिर देरी किस बात की, आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो हैरान कर सकता है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपनी दुकान पर खड़ा है। दुकान पर पकौड़े, समोसे आदि चीजें सामने रखी हुई नजर आ रही हैं और वहीं पीछे कढ़ाई में तेज आंच पर कुछ तला जा रहा है। तभी वो शख्स पीछे मुड़ता है और उस गर्म तेल में हाथ डालकर उसमें तल रहे आलू को उठाता और फिर से तेल में डाल देता है। इतने गर्म तेल में हाथ डालने के बाद भी उसे कुछ नहीं हुआ जैसे उसकी चमड़ी आम लोगों से अलग हो। एक बार फिर से वो कढ़ाई में हाथ डालता है और चुल्लू भर तेल निकालकर आंच में डाल देता है जिससे आग की लपटें तेज हो जाती हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aas_sthaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नरक की तैयारी हो रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कैसे कर लेते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो गर्म तेल भी बच गया यार। तीसरे यूजर ने लिखा- कलयुग के अंत में यही लोग यमदूत बनके सबको खोलते तेल हुए तेल में तलेंगे अपने हाथों से। वहीं कुछ लोगों ने AI से भी पूछा मगर सही जवाब नहीं मिला।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसी फिक्र गर्लफ्रेंड करेगी क्या! मां-बेटे का वायरल हो रहा Video एक बार आप भी देखें
Resignation: बस एक दिन किया काम और फिर दे दिया इस्तीफा, HR को बताया यह कारण, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल