ये प्रकृति कई बार लोगों को कुछ ऐसा दिखा देती है जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है और ऐसे ही पल को कई लोग कैमरे में कैद करके तुरंत उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे तमाम वीडियो देखते होंगे जो लोग पोस्ट करते हैं और कई सारे तो उसमें से वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है औ इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जिसके कारण वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक जगह की सड़क नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर पानी की कुछ बूंदें गिरी हुई हैं और टायर के निशान जहां हैं, वहां सड़क जरा सी गीली दिख रही है। वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स जब कैमरा दूसरी तरफ घुमाता है तो दिखता है कि उधर बारिश हो रही है। मतलब एक तरफ बारिश हो रही है और दूसरी तरफ मौसम साफ है और बीच में खड़े होकर शख्स ने इस दोनों को कैमरे में कैद किया। ऐसा आमतौर पर नहीं दिखता है। लोगों को बारिश दिखता है तो उन्हें यह नहीं दिखता है कि यह बारिश किस फिक्स जगह पर खत्म हो रही है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर weekendvibeswithvarma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- बचपन का सपना आज पूरा हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- पृथ्वी बूढ़ा हो रहा है। एक और यूजर ने लिखा- आखिरकार यह देखने का सपना पूरा हो गया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कहां से आती हैं ऐसी खूंखार महिलाएं! आंटी जी का वायरल Video देख आपका होगा मनोरंजन
हे भगवान यही देखने के लिए धरती पर भेजा था क्या? Video देख आपके मुंह से यही निकलेगा