आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल ही जाता है। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं और आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है मगर वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे अलग या फिर पहली बार दिखता है। इसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, अतरंगी हरकत, डांस समेत तमाम चीजें होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो वीडियो कम और इल्यूजन ज्यादा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक स्कूटी नजर आ रही है जिस पर दो लोग बैठे हुए हैं। अब उस स्कूटी का आगे वाला पहिया हवा में उठा हुआ नजर आ रहा है और कई सेकंड तक वो पहिया हवा में ही नजर आता है। दूसरी गाड़ियां लगातार आ-जा रही हैं मगर वो स्कूटी वैसे की वैसी है। अब यह समझ में नहीं आता है कि स्कूटी का आगे वाला पहिया हवा में कैसे है मगर यही तो छलावा था। वो स्कूटी हवा में नहीं बल्कि जमीन पर ही है मगर सड़क का रंग और एक शैडो के कारण आंखों को यह धोखा होता है। वीडियो के अंत में पता जब स्कूटी चलती है तो आंखों का धोखा दूर होता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे लगा कि ये हवा में अटके हुए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये अच्छा इल्यूजन है। तीसरे यूजर ने लिखा- वीडियो के अंत तक मुझे यही लगा कि वो हवा में हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
क्या होती है ये 'Valet Parking', नॉर्मल पार्किंग से कैसे अलग होती है
भारतीय ट्रेन के डिब्बों पर तिरछी लाइनें क्यों बनी होती हैं? आप भी नहीं जानते होंगे जवाब