1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदगी के पहले दोस्त और आखिरी दोस्त के बीच युद्ध! जरा आप भी देखिए वायरल Video

जिंदगी के पहले दोस्त और आखिरी दोस्त के बीच युद्ध! जरा आप भी देखिए वायरल Video

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी है। आप जब वीडियो देखेंगे तो आपको भी पसंद आएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DHARMA0292 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है तो लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिख जाता है जो ध्यान खींचने लायक होता है तो वो तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और वहां से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया  पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिल छू लेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दादा और पोता नजर आ रहे हैं। दादा अपने पोते से गुस्सा होंगे और शायद कुछ बोला होगा तो पोता भी नाराज हो गया। अब वीडियो में नोटिस करने वाली बात यह है कि दोनों के हाथ में कुछ न कुछ है। दादा के हाथ में चप्पल है तो वहीं बच्चे के हाथ में पत्थर है। कुछ देर बाद बच्चा पत्थर नीचे फेंक देता है मगर वहां से हिलता नहीं है। पूरे वीडियो में दोनों अपनी-अपनी जगह पर खड़े ही रह जाते हैं। वीडियो को मजाकिया अंदाज में यह कहकर पोस्ट किया गया है कि जिंदगी के पहले दोस्त और आखिरी दोस्त के बीच युद्ध है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Dharma0292 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अच्छी जुगल बंदी होती है दादा और पोता के बीच। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे सुकून वाले पल अब कहां मिलेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- और शायद आखिरी युद्ध भी। एक अन्य यूजर ने लिखा- दादा और पोता के बीच महायुद्ध हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जब ‘वानर सेना’ के लिए सजी मिठाइयों की शाही पंगत, अनुशासन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video

पहली बार कोई बंदर पर भारी पड़ा है, वायरल Video देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी