1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों का ये Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी

बच्चों का ये Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उसमें नजर आ रहा है कि कुछ बच्चे पढ़ने के लिए प्ले-वे स्कूल में गए हुए हैं। इसी दौरान वहां जो होता है, उसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

funny video, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग अनगिनत चीजों को पोस्ट करते रहते हैं। कोई किसी विषय के बारे में जानकारी देता है तो कोई फोटो और कोई वीडियो को पोस्ट करता है। इन्हीं सब में से कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे यूनिक होती हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तक न जानें कितने ही वायरल पोस्ट देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद उसके मुताबिक रिएक्ट भी किया ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो छोटे बच्चों का है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा खड़ा होकर कुछ जवाब दे रहा है। तभी एक दूसरा बच्चा अपनी कुर्सी लेकर उसके पास बैठने चला जाता है। वो इस तरह से बैठता है कि कुर्सी के नीचे खड़े बच्चे का पैर आ जाता है और इससे पहले कि उसे ज्यादा समय होता है, वहां मौजूद टीचर ये देख उसके पैर को हटा लेते हैं। इसके बाद नजर आता है कि वही बच्चा जो कुर्सी लेकर उसके पास बैठने गया था वो अपनी कुर्सी को वहीं छोड़ देता है और उस दूसरे बच्चे की कुर्सी लेकर वहां से आगे चला जाता है। इसका अंदाजा उस दूसरे बच्चे को नहीं था और बैठते समय वो नीचे गिर जाता है। यह देख हर कोई हंसने लगता है। यहां तक कि नीचे गिरने वाले बच्चे के चेहरे पर भी हंसी दिखाई देती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shrivatsa_m नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 89 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये नेता बनेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बालक खतरनाक निकला। तीसरे यूजर ने लिखा- प्लान A नहीं तो प्लान B सफल हो गया। सभी लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया है और कई सारे लोगों ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने दिखाई अपनी होशियारी, Video हुआ वायरल तो लोग करने लगे कमेंट, जानें लोगों का रिएक्शन

मात्र 1120 रुपए लेकर ज्वेलरी शॉप पहुंचा बुजुर्ग दंपति, दुकानदार ने फिर जो किया उसे देख हो जाएंगे भावुक