कई बार लोग कहीं जाने में लेट हो जाते हैं तो उनके मुंह से एक ही लाइन निकलती है कि अरे यार 2 मिनट की देरी क्या ही हो जाता है, थोड़ी देर से कुछ नहीं होता आदि। लेकिन हर एक सेकंड की कीमत होती है और वो बस कुछ लोगों को ही पता होता है। कई बार चंद सेकंड से लोगों की ट्रेन छूट जाती है, कोई परीक्षा सेंटर में नहीं जा पाता तो किसी की जान चली जाती है या फिर बच जाती है। इस वजह से हर एक सेकंड कीमती होता है और उसका सबसे अच्छा उदाहरण अभी एक वीडियो में देखने को मिला। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो समझेंगे कि सेकंड-सेकंड की कीमत होती है। आइए फइर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लॉन्ड्रोमैट का मालूम होता है जहां पर सेल्फ-सर्विस लॉन्ड्री होती है। अंकल अपना सामान लेकर वहां से बाहर निकल जाते हैं और अंकल के जाने के कुछ सेकंड बाद ही कुछ ऐसा होता है जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल वहां लगे एक मशीन में शॉर्ट-सर्किट होने के कारण वो ब्लास्ट हो जाता है और जो दरवाजा था, वो पूरी तरह से टूट जाता है। अगर अंकल वहां पर कुछ सेकंड भी रुक जाते तो उनके साथ कुछ भी हो सकता है। अब यह नहीं पता कि यह वीडियो कहां का है और कब का है मगर बताता है कि चंद सेकंड की कीमत क्या होती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ThePushprajX नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 80 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसीलिए कहते हैं कि जीवन का हर पल कीमती होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- किस्मत का धनी है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसी बुद्धि लगाने वाले इस भाई को मेरा प्रणाम है, वायरल Video आपका भी दिमाग घूमा देगा
इस चोर की बदकिस्मती तो देखो, बिना चोरी भाग रहा था मगर फिर भी फंस गया, देखें Video