1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. राजू कलाकार का यह वायरल Video बता रहा है कि किस्मत कभी भी पलट सकती है, ना हो विश्वास तो खुद देख लें

राजू कलाकार का यह वायरल Video बता रहा है कि किस्मत कभी भी पलट सकती है, ना हो विश्वास तो खुद देख लें

राजू कलाकार बचपन में कठपुतली शो में ढोल बजाने का काम करते थे। बाद में पत्थरों से संगीत निकालने की कला ने उन्हें एक अलग पहचान दी। कंकड़ बजाने वाले उनके इस वायरल वीडियो ने लोगों को राजू का फैन बना दिया।

महिला के साथ राजू...- India TV Hindi
Image Source : X/@NI30KRYDV, @ANILYADAVMEDIA1 महिला के साथ राजू कलाकार का ये वीडियो खूब हो रहा वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर राजू कलाकार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक महिला के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। साथ ही महिला के सामने वे कंकड़ बजाते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजू अपने खास अंदाज में 'दिल पर चलाए छुरियां' गाना कंकड़ बजाते हुए गा रहे हैं। महिला को भी उनकी कंपनी को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।

राजू का ये वीडियो खूब हो रहा वायरल

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग राजू कलाकार की किस्मत और उनकी कलाकारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग राजू को किस्मत का धनी बता रहे हैं। राजू का स्टाइलिश लुक—काला कोट, स्कार्फ, और चश्मा—उनकी बदली हुई पर्सनालिटी को दिखा रहा है और यह बताने के लिए काफी है कि इंसान की किस्मत जब बदलती है तो उसके दुख भरे दिनों का अंत पक्का हो जाता है।

Image Source : X/@ni30krydv, @AnilYadavmedia1महिला के साथ राजू कलाकार का ये वीडियो खूब हो रहा वायरल

लोगों ने राजू को बताया किस्मत का धनी

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों के कमेंट्स पढ़कर भी आपको यकीन हो जाएगा कि राजू कलाकार की किस्मत अब करवट ले चुकी है और अब शायद राजू कलाकार के अच्छे दिन आ चुके हैं। जैसे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आज तो सच में दिल पर छुरिया चला दी भाई ने।" दूसरे ने लिखा, "सब किस्मत का खेला है, अपने काम पर डटे रहो बाबू।" तीसरे ने लिखा, "किस्मत कभी भी पलटा खा सकती है, बस आपको अपने कर्म पथ पर डटे रहना है।"

सोशल मीडिया सेंसेशन बने राजू कलाकार

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर नीतीश यादव ने अपने अकाउंट @ni30krydv से शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। बता दें कि राजू कलाकार ने कंकड़ बजाकर दिल पर चलाए छुरियां गाने को एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड में ले आए थे। जिसके बाद हर कोई इस गाने पर अपनी रील्स बना रहा था। राजू रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए। कुछ दिनों बाद ही T-Series ने उन्हें अपने एल्बम में गाने का मौका भी दिया और उनसे म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सोनू निगम की भी मुलाकात हुई।

कौन हैं राजू राजू कलाकार

राजू कलाकार का असली नाम राजू भट्ट है। वे राजस्थान के नागौर से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में गुजरात के सूरत में रहते हैं। राजू ने अपने अनोखे अंदाज में पत्थरों को बजाकर गाना गाने की कला से लोकप्रियता हासिल की। उनके वायरल वीडियो को लोगों ने खूब सराहा। उनके इस वीडियो को 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही मानो राजू की जिंदगी बदल गई और अब राजू ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बाइक की टंकी पर लेटी गर्लफ्रेंड, खुल्लम-खुल्ला चलता रहा रोमांस, अश्लील हरकतें करता कपल कैमरे में हुआ कैद

नशे-नशे में कार पर मारी लात, जब अंदर से निकली पुलिस तो आया होश, दुम दबाकर शख्स ने पकड़ी पतली गली