1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साधो ये खलिहरों का देश! नकली शाहरुख खान को देखने के लिए जुटी हजारों की भीड़, Video वायरल

साधो ये खलिहरों का देश! नकली शाहरुख खान को देखने के लिए जुटी हजारों की भीड़, Video वायरल

यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी का हमशक्ल सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ हो। पहले भी अमिताभ बच्चन, सलमान खान, और कई अन्य सितारों के डुप्लीकेट्स की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रह चुके हैं। लेकिन इस नकली शाहरुख ने जिस तरह भीड़ को अपनी तरफ खींचा, वह वाकई हैरान कर देने वाला है।

शाहरुख खान के हमशक्ल को देखने के लिए जुटी हजारों लोगों की भीड़- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शाहरुख खान के हमशक्ल को देखने के लिए जुटी हजारों लोगों की भीड़

शाहरुख खान के स्टारडम से पूरी दुनिया भली-भांति परिचित है। उसी स्टारडम के बदौलत उनके हमशक्लों की भी जिंदगी की गाड़ी पटरी पर दौड़ रही है। हाल में इसी की झलक एक वायरल वीडियो में देखने को मिली, जहां एक नकली शाहरुख खान को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी नजर आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान का एक हमशक्ल शाहरुख खान के स्टारडम को एक नए अंदाज में पेश करते नजर आ रहा है। शख्स, जो हू-ब-हू शाहरुख खान जैसा दिखता है, उसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। लोग उससे हाथ मिलाने और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकरार हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे उनकी मुलाकात असली शाहरुख खान से हो गई है।

नकली शाहरुख खान के लिए जुटे हजारों लोग

नकली शाहरुख खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है, जहां लोगों ने बताया कि शाहरुख खान का हमशक्ल किसी इवेंट के लिए पहुंचा था, जिसे देखने के लिए लोगों की इतनी भीड़ इकट्ठी हो गई कि वह जगह लोगों से भर गई। इस दौरान हजारों लोग उस नकली शाहरुख खान को देखने पहुंचे। भीड़ में उत्साह ऐसा है, मानो असली शाहरुख खान वहां मौजूद हों। कुछ लोगों ने तो यह भी दावा किया कि इस नकली शाहरुख को देखने के लिए चार से पांच लाख लोग जमा हो गए थे, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में लोग चिल्ला रहे हैं, हंस रहे हैं, और इस ‘जुड़वां शाहरुख’ के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में लगे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @rose_k01 नाम की यूजर ने शेयर किया है। यूजर्स ने इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। जहां एक यूजर ने मजाक में लिखा, “लगता है शाहरुख खान का जुड़वां भाई मेले में बिछड़ गया था, अब मिल गया।” दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, “यहां लोग 5 किलो राशन की लाइन में लगते हैं और नकली शाहरुख को देखने लाखों इकट्ठा हो गए। यह है असली भारत।” कुछ लोगों ने इसे बेरोजगारी का नतीजा बताया, तो कुछ ने इसे शाहरुख खान की लोकप्रियता का सबूत माना। एक पोस्ट में लिखा गया, “इससे पता चलता है कि इंसान को मूर्ख बनाना कितना आसान है।”

शाहरुख का स्टारडम और भीड़ का उत्साह

यह वीडियो शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को दर्शाता है। भले ही यह शख्स नकली शाहरुख हो, लेकिन लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कुछ यूजर्स ने इसे त्योहार जैसा माहौल बताया, जहां लोग सिर्फ इस हमशक्ल को देखने के लिए उमड़ पड़े। यह घटना यह भी दिखाती है कि भारत में सेलिब्रिटी कल्चर कितना गहरा है। लोग असली-नकली का फर्क भूलकर बस अपने फेवरेट स्टार की झलक पाने के लिए बेताब हो गए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: नहीं देखा होगा ऐसा मगरमच्छ, टेढ़ी-मेढ़ी हड्डियों की वजह से बदल गया शरीर का ढांचा

VIDEO: ATM को लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश, जितना हो पाया उतना पैसा लेकर भागा शख्स