Video: 'ठुकराके मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी...' इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा ये दावा किया जाता है कि इसे सुनकर लड़का या तो IAS बनता है या बॉडीबिल्डर बनता है। प्राय: प्रेम में दिल टूटने के बाद लोगों को इसी गाने पर भी तरह—तरह की गतिविधियां करते देखा भी जाता है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में जिम में इस गाने के बजते ही शर्टलेस लड़का चीख—चीखकर जोरों से चेस्ट प्रेस मारने लगता है। उसके अंदाज ने सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल करा दिया है।
एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @Aditi_Menon_123 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'ये ब्रेकअप का दर्द है रमेश बाबू इसे वही समझेगा जिसने प्यार किया है।' जिम के इस वीडियो में एक्सरसाइज एरिया में कई लोग जिम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं में से लड़का बेंच पर बैठा है और केबल से चेस्ट प्रेस मार रहा है। मगर 'ठुकराके मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी...' को सुनकर वो काफी दर्द में आ जाता है और चीख—चीखकर चेस्ट प्रेस मारने लगता है। ये देख उसके आसपास खड़े लोग उसका वीडियो बनाने लगते हैं और इधर—उधर भेजने लगते हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'इंतकाम के चक्कर में इंतकाल न हो जाए थोड़ा धीरे।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'क्या कर रहे हैं ये फेफड़े ऐसे कौन एक्सरसाइज करता है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, '।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बेचारे का दिल टूटा नहीं है फट गया है।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'ये breakup नहीं, music का असर है भाई को जोश दिला दिया...।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'अब इसके सीने मे बहुत दर्द उठ रहा, हाथ भर गए हैं सोचने मे सांस लेने में अलग से तकलीफ लें बैठा है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कभी मिक्सी में कपड़े धोए हैं ? महिला के इस देसी जुगाड़ को देख माथा पीट लेंगे आप, मजेदार है ये Viral Video
दिल्ली मेट्रो में बैठे नकल की पर्चियां बना रहे थे ये स्टूडेंट्स, यात्रियों ने पता चलते ही दिया ऐसा रिएक्शन, Video Viral