1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैवलिंग के दौरान उल्टी रोकने का Tip हुआ वायरल, देखकर लोगों के भी आए खूब कमेंट्स

ट्रैवलिंग के दौरान उल्टी रोकने का Tip हुआ वायरल, देखकर लोगों के भी आए खूब कमेंट्स

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक अंकल ट्रैवलिंग के दौरान उल्टी को रोकने का तरीका बता रहे हैं। लोगों ने जब वीडियो देखा तो फिर खूब सारे कमेंट भी आए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/__LOSTSOUL_14 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया पर लगभग पूरी दुनिया है। सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। लोगों कि जिंदगी सोशल मीडिया के बिना अधूरी है। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और दिन में कुछ समय ही सही मगर स्क्रोल करते होंगे। आपकी फीड पर भी एक से बढ़कर एक फनी वीडियो आते होंगे। इसके साथ ही साथ जुगाड़ वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जो आप देखते होंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई सारे टिप्स वाले वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें लोग अलग-अलग टिप देते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। आइए आपको बताते हैं कि अंकल ने वीडियो में क्या बताया।

अंकल ने वीडियो में क्या Tip दिया?

कई सारे लोगों के साथ ऐसा होता है कि जब वो किसी दूर के सफर पर जाते हैं तो उन्हें उल्टी हो जाती है। कार में सफर करें या फिर बस में करें, उन्हें उल्टी हो ही जाती है जिसे हम लोग मोशन सिकनेस कहते हैं। अब वायरल हो रहे वीडियो में एक अंकल इसी को रोकने का तरीका बता रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि वो एक शख्स की कलाई पर एक सिक्का रखकर उसके ऊपर बैंडेज लगा देते हैं। इसके बाद वो उसको बोलते हैं कि कभी उल्टी नहीं होगी, मेरी गारंटी है। अब उनके इसी टिप के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर __lostsoul_14 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मानसिकता ही सब कुछ है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरी बीवी ने किया था, 2 किलो उल्टी की उसने। तीसरे यूजर ने लिखा- इसके बाद उल्टी ने अपना रास्ता बदल लिया। चौथे यूजर ने लिखा- क्या यह काम करता है वैसे? वहीं एक यूजर ने लिखा- 'यह एक एक्यूपंक्चर पॉइंट PC6 है; यह चीनी चिकित्सा पद्धति का हिस्सा है और इसे WHO से भी मान्यता प्राप्त है।'

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई कि दिमाग तो बिल्कुल कंप्यूटर जैसा तेज चलता है, वायरल Video देख आप भी तारीफ करेंगे

AC कोच का टिकट होने पर भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाया शख्स, अपने बुरे अनुभव को डिटेल में बताया, आइए जानते हैं