A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश से बचने के लिए बंदे ने बाइक पर लगाया छाता, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात

बारिश से बचने के लिए बंदे ने बाइक पर लगाया छाता, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात

एक बंदे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि बाइक पर जाते समय बारिश से बचने के लिए उस पर कुछ लगाया हुआ है। अब उसे देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/AG_BAREILLY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर जाते समय लोगों को कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है कि जो उनका ध्यान खींच लेता है। इसके बाद तो वो फटाफट फोन निकालकर उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसके बाद वो सोशल मीडियो पर पोस्ट कर देते हैं। अगर इंटरनेट की जनता को भी वो वीडियो यूनिक लगता है और उनका ध्यान खींच लेता है तो फिर वीडियो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लोग बाइक पर कहीं जा रहे हैं। अब बारिश के समय में बाइक पर जाने में सबसे बड़ी समस्या बारिश से भीगने की होती है। किसी को नहीं पता होता है कि कब बारिश हो जाए और वो भीग जाए। ऐसे में नॉर्मल छाता भी उन्हें नहीं बचा पाता है इसलिए उस बंदे ने बाइक के लिए बना हुआ छाता लगाया। उस बंदे ने बाइक पर bike umbrella canopy लगवा दिया जिसके बारे में अधिकतर लोगों को नहीं पता है। वीडियो बनाने वाले को भी यूनिक लगा तो उसने वीडियो बना लिया। इसी वजह से वीडियो वायरल भी हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ag_bareilly नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'बाइक पर बारिश से बचने का अच्छा जुगाड़।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई बारिश हमेशा सीधी नहीं होती है, तिरछी भी होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- साइड से पानी आया तो? तीसरे यूजर ने लिखा- आगे से बचेगा, पीछे से बचेगा और दोनों साइड से? वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

खाना बर्बाद करने वाले ये Video जरूर देखें, अन्न के दाने-दाने की कीमत समझ आ जाएगी

बेतिया का ये जुगाड़ नहीं देखा तो फिर क्या देखा, Video देख लोगों ने भी किया कमेंट