1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. काम को आसान करने के लिए बंदे ने लगाया गजब का जुगाड़, एक बार आप भी देखिए Video

काम को आसान करने के लिए बंदे ने लगाया गजब का जुगाड़, एक बार आप भी देखिए Video

एक शख्स ने अपने काम को आसान करने के लिए अपना जुगाड़ वाला दिमाग लगाया और फिर जिस तरह से अपने काम को किया, वो देखना तो बनता है। उसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शख्स ने काम के वक्त किया गजब का जुगाड़

हमारे देश में जब भी बात पैसे बचाने की आती है या फिर काम को आसान करने की आती है, कई सारे लोगों का जुगाड़ वाला दिमाग काम करना शुरू कर देता है। लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं, यह जानने का सबसे सही प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया का है क्योंकि वहीं पर सबसे ज्यादा जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी तमाम वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया और वो वीडियो भी जुगाड़ का ही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

बंदे ने लगाया गजब का जुगाड़

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक गजब का जुगाड़ देखने को मिला। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रक में कई सारी बोरियां हैं जो शायद सीमेंट के होंगे। बगल में एक घर नजर आ रहा है जो अभी बन रहा है। शख्स ने घर की बाहरी दीवार यानी बॉर्डर के पास ट्रक को लगाया है। ट्रक और दीवार पर बैलेंस करते हुए एक लकड़ी के फट्टे को भी रखा हुआ है। अब शख्स एक कट्टे को उठाता है, उस फट्टे पर रखता है और फट्टे को थोड़ा सा उठाकर उसे दीवार की दूसरी तरफ गिरा देता है। इस जुगाड़ ने शख्स का बहुत सारा समय और उसकी काफी मेहनत को कम कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जिस वीडियो को देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @chandlerpeeing नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक सहज भारतीय जुगाड़ का नजारा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कुछ लोगों ने देखा भी है।

ये भी पढ़ें-

बाइक को कुछ यूं करवाया मॉडिफाई कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी देखकर किया रिएक्ट

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक होते ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए लोग, कुछ इस तरह दे रहे हैं अपना रिएक्शन