1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक गलत कदम और आदमी खत्म, शख्स ने खेत की सुरक्षा के लिए सीधे 11 हजार वोल्ट वाले ट्रांसफॉर्मर से जोड़ दिया तार

एक गलत कदम और आदमी खत्म, शख्स ने खेत की सुरक्षा के लिए सीधे 11 हजार वोल्ट वाले ट्रांसफॉर्मर से जोड़ दिया तार

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह शख्स न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहा है, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है। बिजली विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।"

चारों तरफ से अपना खेत दिखाता शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA चारों तरफ से अपना खेत दिखाता शख्स

सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनके वायरल होने का कारण उनका कंटेंट होता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए बड़ा ही जानलेवा इंतजाम किया है। यह इंतजाम इतना खतरनाक था कि इसे देखकर ही लोगों के प्राण सूख गए। दरअसल शख्स ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए 11 हजार वोल्ट के ट्रांसफॉर्मर से एक तार जोड़ दिया और उसी तार से अपने पूरे खेत की फेंसिंग कर डाली। 

शख्स ने खेत में हाईटेंशन तार से कर दी घेराबंदी

वायरल वीडियो में शख्स यह बताता है कि उसने अपने खेत से जानवरों या चोरों को दूर रखने के इरादे से अपनी खेत की सुरक्षा के लिए 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से तार जोड़कर खेत के चारों ओर फैला दिया है। यह तार सीधे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा हुआ है, जो बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है, तार में करंट के दौड़ने की आवाज भी वह शख्स सुनाते हुए नजर आ रहा है। 

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से सीधे तार जोड़ना गैरकानूनी

आमतौर पर आपने देखा होगा कि लोग खेतों की सुरक्षा के लिए अक्सर बाड़बंदी, कांटेदार तार या अन्य उपाय अपनाते हैं। वहीं, कुछ लोग बिजली के हल्के करंट वाली बाड़ का इस्तेमाल करते हैं, जो खासतौर पर जानवरों को दूर रखने के लिए डिज़ाइन की जाती है। हालांकि, ऐसी बाड़ें कम वोल्टेज (10-24 वोल्ट) पर काम करती हैं और इन्हें एक सुरक्षित ट्रांसफॉर्मर के जरिए नियंत्रित किया जाता है। लेकिन 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से सीधे तार जोड़ना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह सुरक्षा के नजरिए से भी घातक है।

वीडियो देख भड़के लोग, बोले- अगर तेरे घर का ही कोई...

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @humourshubb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को लेकर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने इसे "प्योर स्टुपिडिटी" (शुद्ध मूर्खता) कहा है। तो कुछ लोगों ने बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से तार जोड़ना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह जानलेवा भी है। इतने हाई वोल्टेज की बिजली कुछ ही सेकंड में किसी की जान ले सकती है।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

मिलिए रिंकू सिंह की बहन से, जिन्हें Youtube की तरफ से मिला सिल्वर बटन, परिवार के साथ खुशियां मनाते आईं नजर

Video: भूख लगी तो हाथी जंगल से सीधे पहुंच गया दुकान, अंदर घुसकर खूब उड़ाई दावत