1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सुन लो बरेली वालों! लोगों को सावधान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने किया अनाउंसमेंट, Video वायरल

सुन लो बरेली वालों! लोगों को सावधान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने किया अनाउंसमेंट, Video वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोगों के हित की बात बताई जा रही है। आप भी जरा उस वीडियो को देख लीजिए कि उसमें ट्रैफिक पुलिस ने क्या बोला है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों। जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं उसमें से लगभग आधे लोग हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं। कोई वीडियो पोस्ट करता है, कोई फोटो पोस्ट करता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और दूसरे लोगों की तरह रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर तमाम कंटेंट और पोस्ट आपके टाइमलाइन पर भी आते होंगे और उन्हीं सब में कुछ वैसे भी होते हैं जो वायरल होते हैं। कभी फोटो वायरल होती है तो कभी वीडियो वायरल होता है। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला ट्रैफिक पुलिस लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट की अहमियत बता रही है ताकि लोगों की जिंदगी बच सके। वो वीडियो में बोलती नजर आती है कि, 'सुनो बरेली वालों थोड़ा ध्यान इधर भी लगा लो। अगर अपनी उम्र बढ़ने का रिचार्ज खत्म नहीं कराना तो मेरे भाईयों-बहनों हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाना, धन्यवाद।' अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @geetappoo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सुन लो बरेली वालों।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इनकी बात जरूर सुनी जाएगी। एक यूजर ने लिखा- ध्यान लगा लिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक शराबी को शराब से दूर नहीं किया जा सकता, यकीन नहीं तो देख लीजिए वायरल Video

'गैंग में कोई गद्दार है भाई...', तस्करी के लिए भिड़ाया गजब का दिमाग, Video देख लोगों ने भी दिए रिएक्शन