1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ऑनलाइन कर जल्दी, निकाल...'; यात्री से जबरन पैसा मांगती दिखी किन्नर, Video हुआ वायरल

'ऑनलाइन कर जल्दी, निकाल...'; यात्री से जबरन पैसा मांगती दिखी किन्नर, Video हुआ वायरल

ट्रेन के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक किन्नर एक शख्स से जबरन पैसा मांगते हुए नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि पूरे वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MAHTAB_SIDDIQU1 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। लोगों के घर के वीडियो से लेकर सड़क तक, ट्रेन से लेकर मेट्रो तक और इसके अलावा भी तमाम जगहों के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट और वायरल होते हैं। आप भी अगर दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर कई सारे वायरल वीडियो आपकी फीड पर भी आते होंगे। आपने कई वीडियो ऐसे भी देखे होंगे जो ट्रेन के अंदर के रहे होंगे और अभी भी ट्रेन के अंदर का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भीड़ देखकर ऐसा लगता है जैसे जनरल कोच का ये वीडियो है। उसमें नजर आता है कि एक किन्नर एक यात्री से जबरन पैसे मांग रही है। वो उसे बोलती है, 'ऑनलाइन कर 51 रुपए, ऑनलाइन कर जल्दी, निकाल।' इसके बाद जो शख्स वीडियो बना रहा था वो पूछता है कि वसूल रहे हो क्या तो वो बोलती है कि हम वसूलते ही हैं। जब वो उनकी भाषा की बात करता है तो वो बोलती है कि उनकी भाषा ही ऐसी है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स लोगों से पूछता है कि वो गाली दे रही हैं कि नहीं तो लोगों ने हां बोला।

यहां देखें पूरा वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mahtab_Siddiqu1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेन में खुलेआम चल रही है लूट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसे पैसे कौन मारता है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मेरे गाल पर हाथ फिरा कर ले लेती हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये गजब की लूट मची है रेल विभाग में और विभाग के कर्मचारी सो रहे है? जहां ट्रेन में खड़े होने के लिए जगह ही नहीं रहती वहां भी ये लोग लूटने चले जाते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कंपनी ने दिया बड़ा सा गिफ्ट बॉक्स लेकिन देखते ही यूजर बोला- 'इससे अच्छी तो सोन पापड़ी होती है'

कुछ ही देर में 3 करोड़ रुपए के पटाखे हुए स्वाहा, 2 किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज, देखें Video