आज के समय में यह मानना बहुत ही मुश्किल है कि कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता होगा। कोई कम समय सोशल मीडिया पर बिताता होगा तो कोई ज्यादा देर सोशल मीडिया पर रहता होगा मगर इसका यूज लगभग हर कोई करता होगा। यहां तक कि बच्चे तक आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी सोशल मीडिया पर हैं तो फिर यह तो देखते ही होंगे कि हर दिन कई तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते हैं और उसमें जुगाड़ भी शामिल होते हैं। हर कुछ दिनों में आपको सोशल मीडिया पर जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो या फिर फोटो देखने को मिल जाएगी। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल फोटो में ऐसा क्या दिखा?
कई बार ऐसा होता है कि घर में कुछ मेहमान आ जाते हैं और ऐसे में रात को सोने के समय काफी दिक्कत होती है। कोई गद्दा बिछाकर नीचे सोता है तो कहीं एक ही बिस्तर पर लोग किसी तरह से एडजस्ट करके सोते हैं। इसके अलावा कुछ लोग जुगाड़ का भी सहारा लेते हैं और ऐसा ही कुछ वायरल फोटो में देखने को मिला। अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें घर के अंदर रखा एक ट्रेडमिल नजर आ रहा है जिसे बिस्तर का रूप दे दिया गया है। उस ट्रेडमिल पर बिस्तर लगा दिया गया है और एक बच्चा वहीं पर सो रहा है। इसी कारण फोटो भी वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AnishaSoniX नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'देसी घरों में ट्रेडमिल।' खबर लिखे जाने तक फोटो को 32 हजार लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जब मिडल क्लास घरों में मेहमान आ जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे स्लीप वॉकिंग कहेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- हम किसी भी चीज के कई इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये ई-रिक्शा वाले कहां जाकर थमेंगे, अब एक नया Video हुआ वायरल, आप भी देखें
टंकी साफ करते बंदे के साथ किया ऐसा मजाक जिसे देख नहीं रुकी लोगों की हंसी, देखें Video