1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पापा और नन्ही बेटी का डांस VIDEO हो रहा वायरल, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

पापा और नन्ही बेटी का डांस VIDEO हो रहा वायरल, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

पापा और बेटी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो पर एक मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं और ये सिलसिला जारी है।

trending video- India TV Hindi
Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB पापा और बेटी का एक डांस वीडियो वायरल

पापा और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में एक है। सोशल मीडिया पर पापा-बेटी के प्यार के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। इंस्टाग्राम पर एक पापा और उनकी नन्ही बेटी का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे इंस्टाग्राम यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर एक मिलियन से ज्यादा व्यू हैं।

वीडियो में एक पिता अपनी नन्ही बेटी के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं और नन्ही बेटी भी खूब एंजॉय कर रही है। बैकग्राउंड में 'वो लड़की है कहां' गाना बज रहा है। बच्ची भी खिलखिलाते हुए डांस का मजा ले रही है।

इस वीडियो पर इंस्टा यूजर्स अपना प्यार लुटा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ये कितना प्यारा वीडियो है तो कुछ ने कहा कि ये इतना क्यूट है कि वे खुद भी एंजॉय कर रहे हैं। कुछ यूजर्स बोले कि ये इतना प्यारा है कि इन्हें नजर ना लगे। एक यूजर ने तो लिखा कि उसने इस वीडियो को 100 बार देखा है।

एक यूजर ने लिखा कि बेबी शॉक और पापा रॉक। एक ने लिखा कि वह भी इस पैकेज को लेना चाहती हैं। एक ने लिखा कि बेबी सोच रही है कि पापा और डांस करो, मैं बहुत एंजॉय कर रही हूं। एक ने लिखा कि कितनी बार भी देखो लेकिन इस वीडियो को देखकर मन नहीं भरता। बार-बार देखने का मन करता है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ बनाए हुए वीडियो खूब वायरल होते हैं। AI के आने की वजह से बच्चों के भी डांस वीडियो बनाए जा सकते हैं और लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं। हालांकि पिता और बेटी की बॉन्डिंग वाले इस वीडियो को जितना प्यार मिल रहा है, उसे देखकर तो यही लगता है कि अब इस तरह के वीडियो को बनाने वालों की संख्या बढ़ने वाली है। 

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा भाईचारा आपने भी नहीं देखा होगा, Video लंबे समय तक रहेगा आपको याद

Corporate World में जीने के लिए 6 गोल्डन रुल्स, शख्स ने Video में बताए सारे, देखकर आएगी हंसी