1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. UP के अलावा किन 4 राज्यों के नाम में 'प्रदेश' आता है, तेज IQ वाले तुरंत दे सकते हैं जवाब

UP के अलावा किन 4 राज्यों के नाम में 'प्रदेश' आता है, तेज IQ वाले तुरंत दे सकते हैं जवाब

Trending GK Quiz : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के क्विज खेले और देखे होंगे। मगर, आज हम आपके लिए एक ऐसा क्विज लेकर आए हैं जिसका जवाब शायद केवल तेज IQ वाले ही दे सकते हैं।

Trending GK Quiz, Trending Quiz in Hindi, General Knowledge, which states contains Pradesh, indian s- India TV Hindi
Image Source : PEXELS ट्रेंडिंग पहेली।

Trending GK Quiz : भारत की विविधता न सिर्फ संस्कृति, भाषा और भूगोल में है, बल्कि राज्यों के नामों में भी छिपी हुई है। अगर आपसे पूछा जाए कि उत्तर प्रदेश (UP) के अलावा किन राज्यों के नाम में 'प्रदेश' शब्द आता है, तो शायद कुछ लोग न बता पाएं मगर, तेज दिमाग वाले लोग तुरंत जवाब दे सकते हैं। यह छोटा सा ट्रेंडिंग​ क्विज भारतीय संघ की संरचना और नामकरण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दर्शाता है। क्या आप इस सवाल का जवाब दे सकते हैं ? यदि नहीं, तो आज हम आपको इस पहेली के जवाब के बारे में बताएंगे। 

क्विज का महत्व 

आज के समय में जब लोग क्विज, ट्रेंडिंग पहेलियां और जनरल नॉलेज को पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर आपको अलग-अलग पेज और हैंडल पर अनोखी पहेलियां मिल जाती होंगी जिनके रोचक सवालों के जवाब यूजर्स को देने होते हैं। पहेलियों से जुड़े सवाल अक्सर SSC, UPSC, बैंकिंग परीक्षाओं या व्हाट्सएप ग्रुप्स में पूछा जाता है। तेज IQ वाले लोग तुरंत जवाब देते हैं क्योंकि ऐसे सवाल (UP के अलावा किन 4 राज्यों के नाम में 'प्रदेश' आता है) बुनियादी भूगोल का हिस्सा हैं। लेकिन इसके पीछे की कहानी जानने से देश की समझ बढ़ती है।

कहां से आया 'प्रदेश' शब्द 

सबसे पहले बता दें कि, 'प्रदेश' शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ 'क्षेत्र' या 'भूमि' होता है। स्वतंत्र भारत के गठन के बाद राज्यों का पुनर्गठन करते समय भाषाई, सांस्कृतिक और भौगोलिक आधार पर नाम दिए गए। 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के बाद कई राज्यों के नाम बदले गए या नए बनाए गए। 'प्रदेश' वाले नाम मुख्य रूप से उन क्षेत्रों के लिए चुने गए जो बड़े भौगोलिक विस्तार या विशिष्ट पहचान वाले थे। 

ये रहा जवाब 

गौरतलब है कि, UP के अलावा जिन राज्यों के नाम प्रदेश आता है ​उनके नाम- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश हैं। ये चार राज्य 'प्रदेश' शब्द को अपने नाम में धारण करते हैं। यह छोटा क्विज हमें बतलाता है कि हमारा देश कितना विशाल, विविध और एक साथ जुड़ा हुआ है। अगली बार जब कोई यह सवाल पूछे, तो सिर्फ नाम ही नहीं, उनकी खासियत भी बता दें। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां पर 23 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं; नाम सुनकर यकीन करना मुश्किल

फिल्म के टीज़र और ट्रेलर में क्या अंतर है, सिनेमा के पक्के शौकीन भी नहीं बता पाएंगे; क्या आप जानते हैं