1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अलकनंदा नदी में दो नाव के बीच में हो गई टक्कर, Video शेयर कर शख्स ने कही गंभीर बात

अलकनंदा नदी में दो नाव के बीच में हो गई टक्कर, Video शेयर कर शख्स ने कही गंभीर बात

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो नजर आया जिसे देखने के बाद लोगों को बोटिंग करने को लेकर चिंता जरूर होगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया। उसके बाद आपको बताएंगे कि शख्स ने क्या कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@INIKHILSAINI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग समय पर उस फोन में वीडियो बनाते रहते हैं। कई बार लोग नॉर्मल वीडियो बनाते हैं और अचानक उस कैमरे में कुछ ऐसा कैद हो जाता है जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की होती है। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी होते हैं, बहुत देखे भी जाते हैं और वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद उन लोगों को अपनी चिंता जरूर होगी जिन्हें बोटिंग करने का बहुत शौक होता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

नदी में टकरा गए दो नांव

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि नदीं में दो मोटर बोट चल रही हैं। दोनों एक दूसरे के आगे पीछे हैं। तभी आगे वाली नांव कुछ दूर जाकर लेफ्ट कट लेता है और इसी दौरान दोनों के बीच में टक्कर हो जाती है। दरअसल पीछे वाली नांव नहीं रुकती है और वो आगे वाली नांव से टकराती है और उसके ऊपर से होकर दूसरी तरफ चली जाती है। इस दौरान जो शख्स आगे वाली नांव को चला रहा था, उसने पानी में कूदकर खुद की जान बचाई। वहीं उसकी नांव पानी गोल-गोल घूमती दिखी। इसमें राहत की बात यह है कि नांव में कोई भी पैसेंजर नहीं था और सिर्फ ऑपरेटर ही थे। लेकिन सोचिए कि अगर इसमें पैसेंजर होते तो यह बड़ा हादसा हो सकता था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर निखिल नाम के शख्स ने अपने अकाउंट @iNikhilsaini से पोस्ट किया है। शख्स ने वीडियो के साथ अपनी बात भी कही है जो गंभीर है। उसने कैप्शन में लिखा है, 'भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सही नियमों, ट्रेंड लोगों और भरोसेमंद सामान की बहुत जरूरत होती है। इस बार माता धारी देवी के पास अलकनंदा नदी में नावों में सिर्फ ऑपरेटर थे और कोई यात्री नहीं था, नहीं तो यह एक गंभीर हादसा हो सकता था।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारात निकलते ही लाइनमैन ने काट दी दूल्हे के घर की बिजली, Video हो रहा है वायरल

ये चाइनीज पैकेजिंग देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग, धोखा शब्द भी लगेगा छोटा