हर दिन लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के वीडियो को पोस्ट करते हैं। लोगों को जो भी वीडियो अच्छा लगता है या फिर उन्हें लगता है कि यह शेयर करना चाहिए, वो उसे पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर उन सभी तरह के वीडियो आते ही होंगे। आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या दिख गया जो वो वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक बंदे ने अपनी कार के अंदर से रिकॉर्ड किया है। उसने कुछ ऐसा देखा कि फिर वो वीडियो बनाने से खुद को नहीं रोक पाया। उसने देखा कि रास्ते से जितने भी लोग जा रहे हैं, उन्हें दो कौए चोच मार रहे हैं। कौए रास्ते से जाते लोगों के सिर पर चोच मारकर उनसे मजे ले रहे हैं और यह देखकर उसने वीडियो बना लिया है। वीडियो बनाते हुए वह बोलता है, 'पिछले 15 मिनट से देख रहा हूं, इस रोड पर 2 कौए हैं जो सभी को चोच मार रहे हैं।' इसके बाद वीडियो में 6 लोग अलग-अलग समय पर जाते हुए दिखते हैं और वो कौए सभी को चोच मारते नजर आते हैं। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aditiwari9111 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दो भाई, दोनों तबाही।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 86 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई वो तीन लोगों के मौत के झूठे खबर देने पड़ेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- अब अगले ऑर्डर पर इनकी बारी है। तीसरे यूजर ने लिखा- पक्का वहां उन्होंने अंडा दिया होगा और वो उन्हें बाच रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
महिला हेल्थ वर्कर ने पेश की इंसानियत की मिसाल, छोटे बच्चों के लिए जोखिम में डाली अपनी जान
बंदर क्या जाने पैसे की कीमत, किसी के नोट छीनकर पेड़ पर बैठा बंदर, फिर जो हुआ आप भी देखें