A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : विदेशी महिला ने पहली बार हाजमोला खाते ही दिया ऐसा रिएक्शन, देखते ही खिलाखिलाकर हंस पड़े यूजर्स

Video : विदेशी महिला ने पहली बार हाजमोला खाते ही दिया ऐसा रिएक्शन, देखते ही खिलाखिलाकर हंस पड़े यूजर्स

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक यूक्रेनी महिला को पहली बार हाजमोला का स्वाद चखते हुए दिखाया गया है।

Ukrainian Women Video, Hajmola Viral Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in Hin- India TV Hindi
Image Source : IG/@VEGGMOMO विदेशी महिला ने पहली बार चखा स्वाद।

Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं जिनमें लोग अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन को ट्राई करते हुए दिखाया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस वीडियो में एक यूक्रेनी महिला को पहली बार हाजमोला टेस्ट करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में एक भारतीय शख्स उसका परिचय टॉफी बोलकर हाजमोला से कराता है जिसके बाद वो एक छोटे पैकेट से तीन टैबलेट खाती है। हाजमोला खाने के बाद महिला ने जो रिएक्शन दिया वो अब काफी वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @veggmomo नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, भारतीय शख्स इंडियन कैंडी बोलकर यू​क्रेनी महिला को ढेर सारे हाजमोला के पैकेट देता है। पैकेट को फाड़ने से पहले महिला थोड़ा संकोच करती है। मगर, अंत में वो मशक्कत करते हुए पैकेट खोलती है और ​उसमें से तीन टैबलेट निकालकर उन्हें टेस्ट करती है। खट्टे टेस्ट के कारण महिला को उसका टेस्ट कुछ खास नहीं लगता है और वो अजीबोगरीब मुंह भी बनाती है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

 इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर देखने के बाद इस कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई, तुमने उसे गलत स्वाद दे दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई, ये मिठाई नहीं है, ये पाचन में सहायक है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये पाचन के लिए अच्छा है खाने के बाद बस एक गोली ले लो..।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'एक बार में आधी मिठाई खाने से आनंद और भी बढ़ जाएगा।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'इसका मतलब है कि आप यूक्रेन में हज़मोला का प्रचार कर रहे हैं ताकि हमारा साम्राज्य बन सके, जो वाकई प्रगति कर रहा है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
खरगोश के मीट को क्या कहते हैं,​ दिखने में तो टेस्टी मगर नाम सुनकर दिमाग हिल जाएगा

गाय का दूध हल्का पीला और भैंस का सफेद क्यों होता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा