1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा 'हम दो हमारे गिन लो' योजना में विश्वास करते हैं, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

चचा 'हम दो हमारे गिन लो' योजना में विश्वास करते हैं, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को जो-जो देखेगा, वो सब लोग हंसेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में चचा ने ऐसा क्या बोल दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते कोई न कोई ऐसा वीडियो मिल ही जाता है जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं और उस वीडियो को लोग 2-3 बार तो देख ही लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा होता ही होगा। हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ सोशल मीडिया की गलियों में देखने को मिल ही जाता है और सबसे ज्यादा हंसी-मजाक या फिर हंसने पर मजबूर कर देने वाला वीडियो ही वायरल होता है। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म हो, हर जगह तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

चचा का जवाब बहुत ही अलग था

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की चचा से नॉर्मल से सवाल पूछ रही है। सबसे पहले वो नाम पूछती है तो चचा बताते हैं कि उनका नाम मोहम्मद जमाल है। इसके बाद वो पूछती है कि वो कहां से आए हैं तो वो बोलते हैं कि वो भी उसी जिला के हैं, वो बिहार से ही हैं। अब वो सवाल आता है जिसके जवाब के कारण वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की चचा से पूछती है कि उनके कितने बच्चे हैं और इसके जवाब में चचा बोलते हैं, 'मैं गिनती करता ही नहीं हूं।' यही वो जवाब है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर asli.shubhh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'अगला सवाल प्लीज।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चचा इनफिनिटी पर विश्वास रखते हैं। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'हैदराबाद को बिहार बना दिया भई ने...' साइकिल पर जाते शख्स का बंदे ने बनाया Video, एक बार आप भी देखो

दीदी फिल्टर लगाना भूल गई और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किए कमेंट