A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौत के कुंए में चचा ने फुल स्पीड में दौड़ाई अपनी बुलेट, अंकल का Aura देख हिल गई पब्लिक

मौत के कुंए में चचा ने फुल स्पीड में दौड़ाई अपनी बुलेट, अंकल का Aura देख हिल गई पब्लिक

एक अंकल को अपनी बुलेट बाइक को फुल स्पीड में मौत के कुंए में दौड़ाते हुए देखा गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मौत के कुंए में बुलेट बाइक दौड़ाते हुए अंकल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA मौत के कुंए में बुलेट बाइक दौड़ाते हुए अंकल

मौत के कुएं का खेल हर एक मेले में देखने को मिल जाता है। इस खेल को जितना देखने में मजा आता है। उससे कहीं ज्यादा यह खतरनाक भी होता है। स्टंट के दौरान आपकी एक गलती आपकी जान को खतरे में भी डाल सकती है। जिन लोगों ने मौत के कुंए के खेल को नहीं देखा है। उन्हें बता दें कि इस खेल में एक गहरे से कुएं में गाड़ियों को उस कुंए के दीवारों पर दौड़ाया जाता है। कुंए में गोल-गोल गाड़ियों को दौड़ाने से ये गाड़ियां आराम से उसमें नाचते रहती हैं। खतरों के खिलाड़ियों का ये खेल देखकर आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे। ऐसा ही हैरतअंगेज खेल दिखाते एक अंकल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी बुलेट बाइक को मौत के कुंए में गोल-गोल नचाते नजर आ रहे हैं। 

मौत के कुंए में चचा ने दिखाया गजब का खेल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अधेड़ उम्र के चचा मौत के कुएं के अंदर अपनी बुलेट बाइक लिए खड़े हैं। चचा अपनी बाइक को बेहद ही खतरनाक तरीके से ड्राइव कर रहे हैं। चचा को मौत के कुंए में पूरी रफ्तार में अपनी बुलेट को दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। कुछ देर तक मौत के कुंए में बाइक दौड़ाने के बाद चचा बड़े ही आराम से अपनी बुलेट लिए बाहर निकल आते हैं। 

यूजर्स ने वीडियो पर कुछ ऐसे किया रिएक्ट

मौत के इस खेल का वीडियो इंस्टाग्राम पर @_9_o_d_d_y_ नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 17 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने उनकी उम्र से भी ज्यादा जोश की खूब तारीफ की। कई अन्य लोगों ने अंकल के स्टंट को बेहद खतरनाक बताते हुए उन्हें खतरों का असली खिलाड़ी बताया। जबकि कुछ लोगों ने अंकल को अपने जमाने का हीरो करार दिया। 

ये भी पढ़ें:

बेटी के जन्मदिन पर पापा ने सुरीले आवाज में गाया 'हैप्पी बर्थडे टू यू', Video पर लोग कमेंट कर ले रहे हैं चटकारे

Video: खूबसूरत चेहरे को देख गच्चा ना खा जाना, आवाज जब सुनेंगे तो पांव तले खिसक जाएगी जमीन