1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटी के जन्मदिन पर पापा ने सुरीले आवाज में गाया 'हैप्पी बर्थडे टू यू', Video पर लोग कमेंट कर ले रहे हैं चटकारे

बेटी के जन्मदिन पर पापा ने सुरीले आवाज में गाया 'हैप्पी बर्थडे टू यू', Video पर लोग कमेंट कर ले रहे हैं चटकारे

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 18, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 12:42 pm IST

एक लड़की के बर्थडे पर उसके पापा ने जो कुछ भी किया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करते उसके माता-पिता- India TV Hindi
बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करते उसके माता-पिता Image Source : SOCIAL MEDIA

हर एक इंसान के लिए उसका जन्मदिन बेहद ही खास होता है। इस दिन उसके साथ-साथ उसके परिवार के लिए भी ये खुशी का मौका होता है। हर कोई उस इंसान के बर्थडे पर उसे खुशी देना चाहता है। कई लोग गिफ्ट के तौर पर उन्हें वह खुशियां देते हैं। तो कई लोग उन्हें कोई सरप्राइज देकर वह खुशियां देते हैं। हाल में कुछ ऐसे ही खुशी के मौके पर एक पिता ने अपनी बेटी के लिए उसके बर्थडे पर कुछ ऐसा खास काम किया कि वे सोशल मीडिया पर छा गए। उनका वीडियो देख चारों तरफ उनकी चर्चा होने लगी।

अंकल की आवाज किसी सिंगर से कम नहीं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बेटी के बर्थडे पर बेहद ही सुरीली आवाज में 'हैप्पी बर्थडे टू यू' गा रहा है। वहीं, उसकी बेटी केक के सामने हाथ में चाकू लिए अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए खड़ी है। उसके पिता उसका हाथ पकड़े हुए हैं और बहुत ही सुंदर आवाज में किसी गीत की तरह 'हैप्पी बर्थडे टू यू माय डॉटर कोमल' गा रहे हैं। उनके इस गीत के बाद उनकी बेटी उस केक को काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ यूं किया रिएक्ट

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- पिता जी के गाने पर बेटी का मुंह क्यों बना हुआ है? दूसरे ने लिखा- अंकल की आवाज बेहद ही सुंदर है। तीसरे ने लिखा- एक पिता ने अपनी बच्ची के लिए क्या सुंदर गीत गाया है, इसमें हंसने वाली कोई बात नहीं और हर एक चीज पर मीम भी नहीं बनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

Video: खूबसूरत चेहरे को देख गच्चा ना खा जाना, आवाज जब सुनेंगे तो पांव तले खिसक जाएगी जमीन

9 साल से बाबा की खोपड़ी पर बैठा है ये कबूतर, महाकुंभ में आए एक और संन्यासी का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।