1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शराब पीने वालों को चचा ने किया मोटिवेट, Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

शराब पीने वालों को चचा ने किया मोटिवेट, Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके अंदर चचा ने शराब पीने वाले लोगों को अलग ही तरह से मोटिवेट किया है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@_SHIVAM_SAYS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन सभी में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो इंटरनेट पर बैठी जनता का ध्यान खींच सकती है या फिर सबसे हटके होती हैं। आपकी फीड पर भी तो हर दिन कुछ न कुछ वायरल आता ही होगा जिन्हें देखकर आप रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि चचा अपना पैग बनाकर बैठे हुए हैं और वो फिर शराब पीने वाले लोगों को मोटिवेट करने के लिए कुछ ऐसा बोलते हैं जो किसी ने सोचा नहीं होगा। वो बोलते हैं, 'एक पैग दारू आपकी जिंदगी के 5 मिनट कम कर देता है और वहीं दूसरी तरफ एक स्माइल आपकी जिंदगी के 10 मिनट बढ़ा देती है तो आप हंसते-मुस्कुराते दारू पीजिए, इससे आपको 5 मिनट का फायदा ही होगा।' चचा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_Shivam_says नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'हैकर है भाई हैकर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पूरा हिसाब कर लिया ताऊ ने। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मैं तो हल्के में ले रहा था मगर दादा ने तो सिस्टम हैक कर लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- अंकल जी बनिया हैं, मैथ में PhD किया हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दादाजी ने कोड क्रैक कर लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा Beautiful Skeleton आपने पहले नहीं देखा होगा, फोटो देख तारीफ करेंगे आप

शख्स ने खुद बनाई सुंदर सी घड़ी मगर बेचने से पहले ही हो गया काम तमाम, देखें Video