शादी-ब्याह के मौके पर नागिन डांस का तड़का अब कोई नई बात नहीं, लेकिन जब डांस फ्लोर पर एक जिंदादिल बुजुर्ग और ग्लैमरस हसीना की जोड़ी उतरे, तो इस मामले को वायरल होने से भला कौन ही रोक सकता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जहां एक चाचा बीन थामे सपेरे के अंदाज में एक इच्छाधारी नागिन के साथ ठुमके लगा रहे हैं। चचा और इस हसीना का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों लोगों का तालमेल देख पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
नागिन धुन पर चचा का जलवा
वीडियो में किसी शादी या पार्टी का रंगीन माहौल साफ तौर पर देखा जा सकता है। जहां डीजे पर नागिन धुन बज रही है, और उसकी लय पर एक खूबसूरत हसीना साड़ी में सजी-धजी, बिल्कुल नागिन की तरह लहराते हुए डांस कर रही है। लेकिन असली धमाका तो उसके साथ डांस कर रहे सफेद बालों वाले चचा कर रहे हैं, जो मंच पर हाथ में बीन पकड़े सपेरा बने हुए हैं। उनके डांस मूव्स देखकर लगता है जैसे उम्र सिर्फ एक नंबर है! चाचा का बिंदास अंदाज, हसीना के चारों ओर थिरकते कदम, और बीन की तान, ये सबकुछ देखकर ऐसा लग रहा जैसे चचा ने माहौल को एकदम रंगीन बना दिया है।
चचा के आंखों में जोश और कदमों में मस्ती
चचा और उस हसीना की जोड़ी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही। हसीना की लचकती कमर और चाचा की मस्ती भरी चाल ने माहौल को गर्म कर दिया। वहीं, पीछे खड़े लोग चचा की परफॉर्मेंस पर तालियां बजाते दिखे, जबकि कई लोग अपना मोबाइल निकालकर इस माहौल का वीडियो अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि चचा की आंखों में जोश और कदमों में मस्ती ऐसी है कि कोई शर्म-झिझक नहीं, बस जिंदादिली का आलम है। लोग हूटिंग कर चचा की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Mahamud313 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1900 लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद मजेदार कमेंट्स किए और चाचा की खूब मौज ली है। एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा, “चाचा, थोड़ा पैसा घरवालों के लिए भी बचा लो!” दूसरे ने कहा, “चाचा ने तो पूरी पेंशन हसीना पर उड़ा दी।” एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अरे चाचा, थम जाओ, नागिन तो अब थक गई।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें
कनाडा में नदी किनारे भारतीयों ने की गंगा आरती, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस