A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कम सैलरी से नाराज कर्मचारी ने करोड़ों का गोदाम फूंका, धधकती आग की भयावह फोटो हो रही वायरल

कम सैलरी से नाराज कर्मचारी ने करोड़ों का गोदाम फूंका, धधकती आग की भयावह फोटो हो रही वायरल

Viral News : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। इसमें एक कर्मचारी ने कम सैलरी से नाराज होकर गोदाम को ही फूंक डाला।

viral photo, viral news, news in hindi, india tv - India TV Hindi
Image Source : X/@KIRAWONTMISS कर्मचारी ने लगाई आग।

Viral News : एक कर्मचारी की सैलरी से संबंधित नाराजगी ने आक्रामक रूप ले लिया। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित ओंटारियो में किम्बर्ली-क्लार्क कंपनी के विशाल गोदाम को एक नाराज कर्मचारी ने आग के हवाले कर दिया। दावा है कि, इस गोदाम में टॉयलेट पेपर, टिश्यू और डायपर जैसे पेपर प्रोडक्ट्स भरे थे। आग इतनी भयंकर थी कि पूरा गोदाम धधक उठा और अनुमानित करीब 1300 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। 

एक्स पर शेयर की गई फोटो

एक्स पर फोटो को @kirawontmiss नामक हैंडल से शेयर किया गया है। फोटो से पता चलता है​ कि, आग लगने के समय लगभग 20 कर्मचारी अंदर मौजूद थे, लेकिन किम्बर्ली-क्लार्क ने कहा कि किसी को चोट नहीं आई। अब्दुलकरीम के पहले लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन आग अभी भी जल रही थी तभी वह पास ही में मिल गया। फिलहाल उसे रैंचो कुकामोंगा के वेस्ट वैली डिटेंशन सेंटर में बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है। 7 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे लगी। आग की लपटें आसमान को चीर रही थीं और आसपास का इलाका रोशनी से जगमगा उठा। फायर ब्रिगेड की कई यूनिट्स ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन गोदाम लगभग पूरी तरह जलकर राख हो गया।

इंस्टाग्राम पर क्या दिखा 

इंस्टग्राम पर इस फोटो को ontarioranchlife नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें किसी को इमारत में घूमते हुए, सामानों में आग लगाते हुए और कंपनी के बारे में गुस्से भरी टिप्पणियां करते हुए दिखाया गया है। टॉयलेट पेपर के पैकेट तुरंत आग पकड़ लेते हैं, और पृष्ठभूमि में गोदाम में रखे उत्पादों के ढेर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक आवाज बार-बार कहती है, 'आपको बस हमें जीने लायक पैसे देने थे।' फिर वह व्यक्ति आगे कहता है, 'हो सकता है आप हमें जीने लायक पैसे न दें, लेकिन ये बेहद सस्ता है।' एक दृश्य में वॉकी-टॉकी पर किसी के यह कहने की आवाज़ सुनाई देती है, 'गोदाम में आग लग गई है।' इसी बीच और भी सामान जलने लगता है। पुलिस का कहना है कि वे वीडियो की जांच कर रहे हैं। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन
 

कार है या चलता-फिरता 1BHK, देखकर कन्फ्यूज हो जाएंगे आप; अनोखी कारीगरी पर यूजर्स ने किए Funny कमेंट्स