1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक चेकिंग अभियान के दौरान दिखा गजब का ड्रामा, Video हो रहा है जमकर वायरल

बाइक चेकिंग अभियान के दौरान दिखा गजब का ड्रामा, Video हो रहा है जमकर वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो में गजब का ड्रामा भी दिख रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और शख्स के साथ क्या हुआ।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही अनोखा प्लेटफॉर्म है और आज के समय में इसकी पहुंच हर इंसान तक हो गई है। हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और लोग जमकर सोशल मीडिया का यूज भी करते हैं। कई लोग तो इसी प्लेटफॉर्म के जरिए फेमस भी हो रहे हैं और कमाई भी कर रहे हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर हर दिन वायरल हो रहे तमाम वीडियो और फोटो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो मध्य प्रदेश का है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल हो रहे वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि कुछ पुलिस वालों ने एक बाइक वाले को रोका हुआ है। कुल 4 पुलिस वाले वहां पर खड़े हैं। इसी दौरान पता नहीं किस बात पर शख्स की एक पुलिस वाले से बहस होती है और इस दौरान हल्की हाथापाई भी हो जाती है। इसके कुछ देर बाद वो शख्स चिल्लाने लगता है और कहता है, 'हां रोको, मारा, मारो मुझे, मारो मुझे।' इसके बाद वो जोर-जोर से 'जय भवानी, जय बजरंग बली' चिल्लाने लगता है और बजरंग बली का जयकारा लगाते हुए हिलने लगता है और इसी दौरान वो बेहोश होता हुआ भी नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना मध्य प्रदेश के डबरा सीटी थाने के सामने का है जहां पुलिस वालों ने एक शख्स को बाइक चेकिंग के लिए रोका था। पुलिस वालों ने जैसे ही शख्स को रोका और बाइक की चाबी निकाली तो वो जय भवानी और जय हनुमान के नारे लगाने लगता है। आपको बता दें कि वहां पर DGP के आदेश पर 15 दिवसीय बाइक चेकिंग अभियान चल रहा है और इसी दौरान यह सब हुआ।

ये भी पढ़ें-

कोटा में आधी रात कपल ने मचाया हंगामा, पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर किए ड्रामे का Video वायरल

आपदा सच में आविष्कार की जननी है, अब आप इसी आदमी को देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल