अकसर ऐसा होता है कि कहीं जाते हुए, कहीं पर बैठे हुए या फिर किसी का इंतजार करते हुए कुछ ऐसा दिख जाता है जो ध्यान खींचने जैसा होता है। ऐसा कुछ दिखता है जो लोगों ने पहले नहीं देखा होता है या फिर बहुत ही अतरंगी होता है। लोग फिर इसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देते हैं। अब सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आप कई बार रेलवे स्टेशन पर तो गए ही होंगे। आपने कई स्टेशनों पर देखा होगा कि वहीं दो ट्रैक के बीच एक लंबा सा पानी का कनेक्शन होता है और थोड़ी-थोड़ी दूरी पर एक पाइप लगा होता है जिससे पानी निकलता है। इसे Quick Watering System सिस्टम कहते हैं। अब वैसे तो वो कनेक्शन ट्रेनों में पानी भरने के लिए होता है। गर्मी में लंबी दूरी वाले ट्रेनों में पानी खत्म हो जाने पर इस कनेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी उस कनेक्शन से पानी लेकर मजे से नहा रहा है। आपने शायद ही किसी को स्टेशन पर इस तरह नहाते हुए देखा होगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'रेलवे नहीं बाप का घर है, यही नहाएंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अगर यात्री है तो नहाने का कोई विकल्प ढूंढेगा ही, बहुत लोग स्नान किए बगैर भोजन नहीं करते। दूसरे यूजर ने लिखा- ये नया इंडिया है, ऐसे दृश्य आजकल आम हो गए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- हो सकता है इन्होंने रजिस्ट्री करवा लिया हो। चौथे यूजर ने लिखा- ये कब सुधरने वाले हैं, इन्हें तो ऐसे ही लगता है जैसे घर की संपत्ति हो। एक और यूजर ने लिखा- ऐसी चीजें मैने प्रयागराज में कुछ ज्यादा ही देखी है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
नियम तोड़कर लड़कों ने पार किया टोल, हुआ वीडियो वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट
ये होती है भागकर शादी करने की सजा! लड़की का बनाया Video हो रहा है काफी वायरल