1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'क्या मजबूरी रही होगी इसकी', विदा हो रही दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख लोग सोचने पर हुए मजबूर

'क्या मजबूरी रही होगी इसकी', विदा हो रही दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख लोग सोचने पर हुए मजबूर

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन और दूल्हे का वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे। कई लोगों ने कपल को इस जोड़ी को बेमेल बताया तो कई लोगों ने पूछाकि आखिर बेचारी दुल्हन की ऐसी क्या मजबूरी रही होगी।

शादी के बाद विदा हो रही लड़की- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शादी के बाद विदा हो रही लड़की

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े तमाम वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। जहां कई कपल्स ऐसे भी दिखते हैं, जिनकी जोड़ी बिल्कुल भी नहीं जमती। ऐसे बेमेल जोड़ियों को देख इंटरनेट की पब्लिक सोच में पड़ जाती है कि आखिर ये लोग साथ कैसे आएं। कुछ ऐसे ही एक कपल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग भी सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही होगी जो इतनी सुंदर सी दुल्हन को ऐसे लड़के से शादी करनी पड़ी।

वीडियो में दिखे नवविवाहित जोड़े को देख लोगों को लगा झटका

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद एक दुल्हन अपने दूल्हे के साथ विदा हो रही है। दूल्हा कार के अंदर दुल्हन को अपनी बांहों में भरकर रील बना रहा है। जहां दुल्हन मुंह लटकाए बैठी है। वीडियो में एक तरफ जहां दुल्हन चांद का टुकड़ा लग रही है तो दूसरी तरफ दूल्हा उसके मुकाबले कुछ नहीं लग रहा। वायरल वीडियो में इस कपल को देख लोग इसे बेमेल जोड़ी बता रहे हैं। कई लोगों ने तो उनकी जोड़ी का मजाक भी उड़ाया तो कई लोगों ने पूछा कि आखिर लड़की की ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि उसे इस लड़के से शादी करनी पड़ी।

बेमेल जोड़ी पर लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsutra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब सरकारी नौकरी का कमाल है। दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा- ये सरकारी नौकरी ने लड़कियों की सारी उम्मीदो कला शरबत डाल दिया है। तीसरे ने लिखा- बिचौलिया तगड़ा होना चाहिए, इसके बाद तो कुछ भी हो सकता है। 

ये भी पढ़ें:

"ऑफिस के बाद भी मैं आपके लिए...", लड़की ने अपने Resume पर लिखी ऐसी बात कि Job देने वालों की लग गई लाइन

अच्छा था जब फोन और इंटरनेट इनकी पहुंच से दूर थे, Reel बना रहे लड़के के इस Video को देख बोले लोग