1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अच्छा था जब फोन और इंटरनेट इनकी पहुंच से दूर थे, Reel बना रहे लड़के के इस Video को देख बोले लोग

अच्छा था जब फोन और इंटरनेट इनकी पहुंच से दूर थे, Reel बना रहे लड़के के इस Video को देख बोले लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 12, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 04:56 pm IST

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sunny_super__star नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

रील बनाते लड़के का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
रील बनाते लड़के का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

आज कल के इस सोशल मीडिया के जमाने में रील बनाने वाली छपरी गैंग इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है। हाल में एक ऐसे ही छपरी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों ने अपना सिर पीट लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि छपरी बना लड़का एक बुजुर्ग के सामने बॉलीवुड गाने पर रील बना रहा है। इस दौरान कैमरे में उसका एक्सप्रेशन देख लोगों को हंसी आ रही है। लड़के का रील वायरल होने के पीछे जो सबसे बड़ी वजह है वो लड़के की हेयर स्टाइल है। जिसे देख अच्छे-अच्छे लोगों का माथा घूम गया। 

छपरी बने युवक का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक बिल्कुल "छपरी" स्टाइल में अपने दादा के साथ रील बनाते नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक के सिर पर रंग-बिरंगे बाल हैं जिन्हें किसी बड़ी बेतरतीब ढंग से काटा गया है। सफेद शर्ट पहने युवक अपने दादा जी के पास बैठा गाने पर लिप्सिंग करता रील बना रहा है। वीडियो में युवक ने अपने रंग-बिरंगे बालों को ऊँचा खड़ा किया हुआ है। 

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने खूब लिए मजे

वीडियो के वायरल होते ही लोगों इस पर लोगों के एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स आने लगे। जहां, एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- धन्य हैं वो माई जो ऐसी औलाद जाई और धन्य है वो नाई जो ऐसी कटिंग बनाई। दूसरे ने लिखा- भाई हंसाने के लिए तेरा धन्यवाद आज के समय में सिर्फ लोग रुलाते है। तीसरे ने लिखा- दादा को देख कर अपने दादा जी याद आ गए। चौथे ने युवक के हेयर स्टाइल पर कमेंट करते हुए लिखा- हमारे यहां पर इसको मुर्गा कटिंग बोलते हैं। 

छपरियों की पहचान

आए दिन सोशल मीडिया पर छपरियों के पागलपन से भरे रील देखने को मिलते रहते हैं। रील्स में छपरी कौम को पहचानने के लिए कुछ तरीके हैं, जैसे- इनका हेयरस्टाइल और फैशन अलग ही दिख जाएगा। ये रंग-बिरंगे बाल, कटे-फटे जींस, नकली नाइक या एडिडास के जूते, और चमकीली चेन या ब्रेसलेट पहने आपको दिखेंगे। इन सबसे वे अपने आपको बहुत कूल समझते हैं। रील बनाने के दौरान इनके डांस और पोज भी देखने लायक होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको खुद शर्म आने लगेगी। ये लोग अक्सर तेज बीट्स वाले गानों पर डांस करते या फिर बाइक पर स्टंट करते रील बनाते हैं। कई बार ये रील्स रेलवे स्टेशन, बाजार, या मंदिर जैसी जगहों पर बनाकर लोगों को रिझाने की कोशिश करते हैं। ये लोग दिन में एक साथ कई रील्स अपलोड करते हैं, चाहे वह सेल्फी हो, डांस हो, या अपनी "कूल" लाइफ दिखाने की कोशिश, सबका मकसद बस फॉलोअर्स बढ़ाना और वायरल होना होता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

सीमा और सचिन ने क्या रखा अपनी बेटी का ऑफिशियल नाम? नामकरण के बाद किया यह खुलासा

Accident तो होते रहता है लेकिन IPL नहीं छूटना चाहिए! मैच देखने के लिए बैंडेज-पट्टी बांधे स्टेडियम पहुंचा शख्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।