1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: अमेरिका में भारतीय परिवार कर रहा था हवन-पूजा, तुरंत ही आग बुझाने सायरन बजाते पहुंच गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी

Video: अमेरिका में भारतीय परिवार कर रहा था हवन-पूजा, तुरंत ही आग बुझाने सायरन बजाते पहुंच गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी

टेक्सास में हवन करते वक्त धुआं कम रखें, वरना फायर डिपार्टमेंट आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। ये बात ऐसे ही नहीं कही जा रही, बल्कि इस तरह का एक ताजा मामला हाल में ही सामने आया है।

घर में चल रही थी पूजा तभी आ धमका फायर डिपार्टमेंट- India TV Hindi
Image Source : X/@BENGALIFALCON71 घर में चल रही थी पूजा तभी आ धमका फायर डिपार्टमेंट

हिंदू परंपरा के अनुसार जब लोग नया घर लेते या बनवाते हैं तो गृह प्रवेश जरूर करवाते हैं। यही काम अमेरिका के टेक्सास में रह रहे एक भारतीय परिवार ने भी किया। इस परिवार ने अपने नए घर में गृह प्रवेश करने की सोची और इसी क्रम में जब वे लोग पूजा के दौरान हवन करने लगे तभी अचानक से कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना उस परिवार ने नहीं की थी। दरअसल, इस परिवार ने पूजा के दौरान उन्होंने पारंपरिक तरीके से हवन किया। लेकिन इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान जब आसपास के लोगों को जैसे ही घना धुआं दिखा, उन्होंने इसे आग लगने की घटना समझकर फायर ब्रिगेड को बुला लिया।

पड़ोसी ने इमरजेंसी नंबर कर दिया डायल

बात उस पल की है जब हवन की अग्नि ने थोड़ा ज्यादा 'जोश' दिखाया। शायद हवन सामग्री में घी की मात्रा कुछ ज्यादा हो गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले जॉन अंकल, जो अपनी मॉर्निंग कॉफी के साथ अखबार पढ़ रहे थे, उन्होंने अचानक धुआं देखा और आग लगने की शंका में उन्होंने तुरंत इमरजेंसी नंबर 911 डायल कर दिया, जिसके बाद मिनटों में ही फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां सायरन बजाती हुई मौके पर पहुंच गईं। लेकिन जैसे ही फायरफाइटर्स ने घर में कदम रखा, उन्हें समझ आ गया कि यह आग नहीं, बल्कि एक धार्मिक अनुष्ठान का 'पवित्र अग्निकुंड' है।

नजारा देख अंदर पहुंचे फायरफाइटर रह गए हैरान

फायर डिपार्टमेंट के कैप्टन स्मिथ, हवन कुंड को देखकर बोले, "यह क्या है? कोई नया टेक्सन बार्बेक्यू रेसिपी?" जिस पर घर के मालिक, शर्मा जी, ने हंसते हुए उन्हें समझाया और कहा, "नहीं साहब, ये हमारा हवन है, धार्मिक रस्म है। आग बुझाने की जरूरत नहीं, बस थोड़ा ज्यादा धुआं हो गया।" लेकिन टेक्सास का फायर डिपार्टमेंट नियमों का पक्का निकला। कैप्टन स्मिथ ने कहा, "धुआं दिखा, तो हमें आना ही था। अब ये 'पवित्र आग' हो या 'पार्टी की आग', हमारा काम है बुझाना!" फिर भी, शर्मा जी की विनम्रता और हवन की पवित्रता को देखते हुए, फायरफाइटर्स ने सिर्फ हवादार खिड़कियां खोलकर और पंखा चलाकर धुआं कम करने में मदद की।

टेक्सास में भारतीय संस्कृति की झलक

आखिरकार, धुआं छंटा, हवन पूरा हुआ, और शर्मा जी ने फायरफाइटर्स को प्रसाद के रूप में लड्डू और चाय ऑफर की। कैप्टन स्मिथ ने लड्डू खाते हुए कहा, "यह तो हमारे डोनट्स से भी स्वादिष्ट है!" इस घटना ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर तहलका मचाया, बल्कि टेक्सास के इस छोटे से इलाके में भारतीय संस्कृति की एक झलक भी दिखा दी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

करनी है जंगल में मंगल की खोज, आँखों के साथ-साथ दिमाग को भी घूमाकर रख देगा यह ऑप्टिकल इल्यूजन

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ 'अजय देवगन फसल उगाओ योजना', झाड़ियों के पीछे से एक साथ निकले अभिनेता के 4 हमशक्ल